फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inauguration of hospital building in Dundahera tomorrow

Ghaziabad News: डूंडाहेड़ा में अस्पताल भवन का लोकार्पण कल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of hospital building in Dundahera tomorrow
गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा में 19.9 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए 50 बेड के संयुक्त अस्पताल भवन का लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अस्पताल में इलाज शुरू होने के उद्धाटन की तारीख बाद में तय होगी। अस्पताल में शासन स्तर से पद सृजित हो गए हैं लेकिन अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। भवन में बिजली का कनेक्शन भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डूंडाहेड़ा में दो साल में बनकर तैयार हुए 19.9 करोड़ की लागत से बनाए गए 50 बेड के संयुक्त अस्पताल की शुरुआती लागत 19.7 करोड़ रुपये थी लेकिन बाद में जीएसटी और निर्माण बढ़ने पर रिवाइज बजट 28 करोड़ हो गया। जुलाई में भवन हस्तांतरित होने के बाद शासन से चिकित्सकों के पद सृजित हो गए लेकिन इनकी नियुक्ति नहीं हो सकी। अस्पताल में इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की मांग पिछले छह महीने से की जा रही है, इसके बावजूद शासन से अभी तक उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का प्रयास था कि मैटरनिटी विंग शुरू कर दिया जाए। अस्पताल शुरू होने से विजयनगर, प्रताप विहार, अकबरपुर-बहरामपुर, क्राॅसिंग रिपब्लिक, सिद्धार्थ विहार, तिगरी और भूड़भारत नगर की अनुमानित पांच लाख की आबादी को सीधा लाभ होगा। जिला एमएमजी अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि मंगलवार तक बिजली का कनेक्शन हो जाएगा। जबकि इलाज स्टाफ की नियुक्ति होने के बाद ही शुरू हो पाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भवन का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed