{"_id":"576d78554f1c1bd632b48d2f","slug":"in-two-years-vehicles-will-run-on-rob-dobigat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में धोबीघाट आरओबी पर दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में धोबीघाट आरओबी पर दौड़ेंगे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
धोबीघाट आरओबी का शिलान्यास करते रेल राज्य मंत्री मनाज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना गाजियाबाद और लाइनपार क्षेत्र को आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) से जोड़े जाने का डेढ़ दशक लंबा इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने धोबीघाट आरओबी का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
79.16 करोड़ की लागत से बनने वाले इस आरओबी का निर्माण दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। इससे न केवल लाइन पार क्षेत्र के 8 लाख लोगों को बल्कि पुराने गाजियाबाद क्षेत्र से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा आने-जाने वालों को भी सहूलियत होगी। इस दौरान वीके सिंह ने पिलखुवा स्टेशन पर अपनी सांसद निधि से उपलब्ध कराई गई बेंच का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
रेलवे लाइन की वजह से दो हिस्सों में बंटे गाजियाबाद में लाइनपार क्षेत्र को जोड़ने के लिए 15 साल से ज्यादा लंबे समय से मांग उठ रही थी। लाइनपार आरडब्ल्यूए समेत तमाम राजनीतिक दलों के लोग इस मांग को उठा चुके थे।
विज्ञापन
बीते साल आंदोलन शुरू हुआ स्थानीय सांसद व विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने मामले को रेल मंत्रालय तक पहुंचाया। रेल मंत्रालय ने बीते साल आरओबी को पिंक बुक में शामिल कर बजट आवंटित कर दिया।
जीडीए और रेलवे इस आरओबी के निर्माण में 50-50 फीसदी फंड खर्च करेंगे। कई बाधाओं को पार करने के बाद रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने शहर विधायक सुरेश बंसल, मेयर अशु वर्मा, जीडीए वीसी विजय कुमार यादव और नार्दर्न रेलवे के जीएम एके पूठिया की मौजूदगी में धोबीघाट आरओबी का शिलान्यास संपन्न हुआ।
मनोज सिन्हा ने बताया कि 686 मीटर लंबे आरओबी का निर्माण 2018 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आरओबी देश के सबसे खूबसूरत आरओबी में से एक होगा। इसका डिजाइन फाइनल हो चुका है।
आंकड़ों की नजर में आरओबी
आरओबी को स्वीकृति मिली वर्ष 2015-16 में
कुल लागत 79.16 करोड़
कुल स्पैन की संख्या 14
बॉक्स अंडरपास 01
रेलवे लाइन के ऊपर स्पैन 02
मेन दो स्पैनों की लंबाई 76.5-76.5 मीटर (स्टील आर्च के)
12 स्पैनों की लंबाई 18-18 मीटर
आरओबी पर सड़क की चौड़ाई 9.5 मीटर
आरओबी के लिए तोड़े जाएंगे 210 रेलवे क्वार्टर
इस आरओबी के लिए रेलवे के 210 क्वार्टर तोड़े जाएंगे। रेलवे ने इन क्वार्टरों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इनकी जगह पर 150 नए क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। इनके निर्माण के लिए रेलवे ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर 16 जून को टेंडर खोल दिए हैं। यह काम भी दो साल में पूरा हो जाएगा। विजयनगर की ओर इस आरओबी में घुमाव होगा। इसमें आने-जाने की लेन अलग-अलग होगी।
मिशन -2017 पर है केंद्र सरकार का ध्यान
धोबीघाट आरओबी का शिलान्यास आनन-फानन में किया गया है। दरअसल, केंद्र की भाजपा सरकार का ध्यान अब यूपी के मिशन-2017 पर है। विधानसभा चुनाव के चलते केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराया।
वहीं साहिबाबाद और गाजियाबाद के बीच चल रहे कई अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रेलवे ने दिसंबर 2016 तक पूरा करने का दावा किया है। डीआरएम अरुण अरोरा ने गाजियाबाद स्टेशन पर दो लिफ्ट और दो एस्केलेटर भी दिसंबर 2016 तक चालू
गाजियाबाद को मिले नई ट्रेनों के स्टॉपेज
नार्दर्न रेलवे के जीएम एके पूठिया ने बताया कि गाजियाबाद में कई नई ट्रेनों के स्टॉपेज भी दिए गए हैं। बीते दिनों शुरू हुई नए कोच वाली महामना एक्सप्रेस, सहुैलदेव एक्सप्रेस, दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस व पांच अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज दिए गए हैं। इनके अलावा स्पेशल ट्रेनों के स्टॉपेज भी गाजियाबाद स्टेशन पर दिए गए हैं। उन्होंने इसका श्रेय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह को दिया है।
यह प्रोजेक्ट भी जल्द होंगे पूरे
67 करोड़ की लागत से लोनी में बन रहा आरओबी का काम वर्ष 2013-14 में शुरू हुआ था। करीब 60 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है। इसी साल इस आरओबी का निर्माण पूरा हो जाएगा।
एनएच-24 और एनएच-58 को जोड़ने वाली लिंक रोड 173 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। 2008 में शुरू हुआ इस लिंक रोड का निर्माण अंतिम चरण में है। यह प्रोजेक्ट अक्तूबर 2016 तक पूरा हो जाएगा।
1165 करोड़ की लागत से यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक बनाई जा रही एलिवेटेड रोड का काम भी तेजी से चल रहा है। रेलवे जल्द ही ट्रैक के ऊपर लाइन डालने का काम पूरा कर लेगा।
यह एलिवेटेड रोड मई 2017 में चालू हो जाएगी। हिंडन बैराज के पास 20.79 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अंडरपास का काम भी शुरू हो गया है। अक्तूबर 2016 तक यह पूरा हो जाएगा।
वसुंधरा से वाया अर्थला जीटी रोड को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। जुलाई महीने में इसके लिए मांगे गए टेंडर खोले जाएंगे।
मार्च 2017 तक इसका निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। इन सभी प्राजेक्ट के पूरे हो जाने से गाजियाबाद का ट्रैफिक मूवमेंट स्मूद हो जाएगा और लोगों को सहूलियत मिलेगी।