फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In three months, 6,882 people were bitten and injured by pet dogs

Ghaziabad News: तीन महीने में 6,882 लोगों को पालतू कुत्तों ने काटकर किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
In three months, 6,882 people were bitten and injured by pet dogs
गाजियाबाद। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में तीन महीने में 6,882 लोगों को पालतू कुत्ते काट कर घायल कर चुके हैं। सभी घायलों ने रेबीज से बचाव के लिए जिले में अलग-अलग एआरवी सेंटरों पर टीका लगवाया है। फरवरी से मार्च तक 640 बिल्लियां भी लोगों को काटकर घायल कर चुकी हैं। जबकि इन तीन महीनों में 852 लोगों पर बंदरों ने भी हमला किया है। तीन महीने में 22,275 लोगों को आवारा कुत्ते काट चुके हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अधिकांश लोग पालतू जानवरों को एंटी रेबीज का टीका लगवा चुके थे, लेकिन एहतियातन रेबीज से बचाव के लिए टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए खोड़ा, बुद्धबिहार, विजयनगर में डाग बाइट क्लीनिक खोलकर एआरवी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन




मंगलवार को 48 बच्चों समेत 252 ने लगवाया एआरवी
सोमवार को जिले में 48 बच्चों समेत 252 लोगों ने कुत्ते, बंदरों के काटने पर पहला डोज लगवाया। जबकि 263 लोगों ने दूसरा व तीसरा डोज लगवाया। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को एक सौ घायलों को पहला डोज लगाया गया, इनमें 32 बच्चे, 51 पुरुष, 14 महिलाएं थीं। उन्होंने बताया कि 110 लोगों को दूसरा व तीसरा डोज लगाया गया। इनमें से नौ घायलों को मरहम पट्टी की भी जरूरत पड़ी। वहीं, संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि अस्पताल में 35 घायलों को पहला और 112 लोगों को दूसरा व तीसरा डोज लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने में इतने लोगों ने लगवाई एआरवी
महीना पालतू कुत्ते ने काटा बंदर ने काटा बिल्ली ने काटा
फरवरी 2423 307 259

मार्च 2695 261 259
अप्रैल 1764 284 122


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed