फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In three incidents people themselves caught the miscreants

Ghaziabad News: तीन वारदातों में लोगों ने बदमाशों को खुद पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
In three incidents people themselves caught the miscreants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए में पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लोगों ने आईना दिखाया है। तीन अलग-अलग जगहों पर हुई वारदातों में लोगों ने बदमाशों को खुद पकड़ा। इंदिरापुरम में स्कूटी चोरी के बाद वाहन मालिक ने जीपीएस की मदद से खुद स्कूटी का पता लगाया, जबकि खोड़ा में रात के समय चोरी करने वाले चोरों को पहचान कर पीड़ित ने पकड़ा। वहीं खोखे में चोरी करने के इरादे से घुसे चोर को खोखा मालिक के बेटे ने सतर्कता दिखाते हुए दबोच लिया।
केस नंबर एक
खोड़ा दीपक विहार निवासी संजय तिवारी ने बताया कि 29 जून की रात को तीन चोर घर के बाहर रखे लोहे के जाल को चोरी कर ले गए थे। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जबकि एक जुलाई को चोर शंभू सिंह के घर से दो भगोने, सिलेंडर व चूल्हा चोरी कर ले गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर सोमवार को साहिल स्कूल के पास से तीन में से एक चोर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर की पहचान अंकित मूल निवासी गांधी मैदान पटना बिहार व हाल पता दीपक विहार के रूप में हुई। उन्होंने खोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। खोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि उसके साथी को ट्रेस नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

केस नंबर दो
अकबरपुर बहरामपुर निवासी केशकांत ने बताया कि वह जिप कंपनी की स्कूटी किराये पर लेकर जोमोटो में चलाता है। वह स्कूटी लेकर आदित्य मॉल गया था। कुछ देर बाद बाहर आया तो देखा कि उसकी स्कूटी गायब है। उसने कंपनी के अधिकारी आकाश को फोन कर जीपीएस के माध्यम से स्कूटी की लोकेशन मंगवाई। खोजबीन के बाद स्कूटी हिंडननदी किनारे मिली लेकिन स्कूटी में दो बैटरी नहीं थी। उनकी शिकायत पर सोमवार को इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर तीन
साधना एंक्लेव खोड़ा निवासी आदर्श ने बताया कि सूर्यनगर में सिगरेट गुटखा व सामान का खोखा लगाते हैं। वह सोमवार रात को खोखे के पास सोए हुए थे। रात में एक चोर खोखे में घुस आया। आदर्श की आंख खुलने पर चोर गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि सामान चोरी कर रहा था। आदर्श ने शोर मचाकर गार्ड को बुलाया और चोर को पकड़ लिया। पुलिस की गश्त नहीं होने के कारण चोर आसानी से ताला काटकर खोखे में प्रवेश कर सका। चोर की पहचान बादशाह उर्फ राजू निवासी सीमापुर दिल्ली के रूप में हुई। उन्होंने चोर को पुलिस के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया।

डीसीपी ट्रांस हिंडन विवेकचंद्र यादव ने बताया कि तीनों मामलों में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिए गए हैं। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed