{"_id":"585ab0304f1c1bd663e3ac8c","slug":"in-the-new-year-will-present-bike-cabs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मिलेगा बाइक कैब का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मिलेगा बाइक कैब का तोहफा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में आरटीओ बाइक कैब का तोहफा शहर वासियों को देगा। विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाइक कैब के परमिट के लिए नई शर्तें रीजनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की बैठक में रखी जाएंगी। बैठक में अनुमति मिलने के बाद जल्द ही परमिट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में जल्द ही बाइक कैब भी जुड़ने जा रही है।
विज्ञापन
आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि बाइक कैब की लगभग पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। परमिट देने के लिए कुछ शर्तें बनाई गई हैं। इन शर्तों को रीजनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की बैठक में रखा जाएगा। शर्तों में मुख्य रूप से परमिट धारक का नाम, पता और फोन नंबर बाइक की बॉडी पर अंकित होगा।
विज्ञापन
बाइक टैक्सी के चालक के आचरण व स्थायी पते का सत्यापन किया जाएगा। वाहन में हमेशा फर्स्ट-एड-बॉक्स होना चाहिए। वाहन की बॉडी का रंग कंट्रास्टिंग कलर में होना चाहिए। आरामदेह सीट होनी चाहिए। बाइक टैक्सी में शिकायत पुस्तिका भी रखी जाएगी। परमिट हस्तांतरित नहीं किया जाएगा। चालक और यात्री दोेनों को हेल्मेट पहनाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
बाइक टैक्सी का परमिट नए वाहन या पंजीकरण के दो वर्ष पुराने वाहनों को दिया जाएगा। परिवहन विभाग को मिली इंटरसेप्टर ने बुधवार को हापुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान 19 चालान काटे। आरटीओ प्रवर्तन आरके सिंह ने बताया कि इंटरसेप्टर के साथ विभागीय टीम ने हापुड़ रोड पर वाहन चालकों को चेक किया।
चेकिंग के दौरान वाहनों की ओवर स्पीड और ड्रंक इन ड्राइव को देखा गया। इंटरसेप्टर में लगे यंत्रों से वाहन चालकों को चेकिंग के बाद ई-चालान काटा गया। टीम ने इंटरसेप्टर की मदद से पहली बार 19 चालान काटे हैं।