Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In seven months, the number of female voters increased by

Ghaziabad News: सात महीने में पुरुषों से 4,738 अधिक बढ़ीं महिला मतदाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
In seven months, the number of female voters increased by
गाजियाबाद। जिले में पिछले सात माह के दौरान कुल 61,235 नए मतदाता जुड़े हैं। खास बात यह कि पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या में अधिक वृद्धि हुई है। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 10 अप्रैल से 17 नवंबर तक 32,986 महिला और 28,248 पुरुष मतदाता बढ़े हैं। इस तरह पुरुषों की तुलना में 4,738 अधिक महिलाओं ने मतदाता सूची में जगह बनाई है। महिला मतदाताओं की संख्या में 3.30 प्रतिशत, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या में 2.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक थर्ड जेंडर मतदाता भी बढ़ा है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मंगलवार को जिले के सभी बूथों पर मतदाता सूची की प्रारंभिक सूची प्रकाशित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि 10 अप्रैल को जिले में कुल 22,63,513 मतदाता थे। इनमें 12,65,405 पुरुष और 9,97,978 महिलाएं शामिल थीं। 17 नवंबर को जारी प्रारंभिक सूची में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 23,24,748 हो गई है। इनमें 12,93,653 पुरुष और 10,30,964 महिला मतदाता हैं। इस तरह जिले में कुल मतदाताओं की संख्या में सात महीने के दौरान 2.70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो साहिबाबाद में सबसे अधिक 22,948 मतदाता बढ़े हैं। इनमें 12,772 महिलाएं और 10,175 पुरुष शामिल हैं। लोनी में 16,295 मतदाता बढ़े हैं। यहां 8,288 पुरुष और 8,007 महिलाएं नई मतदाता सूची में जुड़ी हैं। गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 9,654, मुरादनगर में 7,185 और मोदीनगर में 5,153 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच विधानसभा क्षेत्रों में से चार में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक बढ़ी है। केवल लोनी में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से 281 अधिक बढ़ी है।
----
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की बढ़ोतरी
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल वृद्धि
लोनी 8,288 8,007 16,295
मुरादनगर 3,099 4,086 7,185
साहिबाबाद 10,175 12,772 22,948
गाजियाबाद 4,512 5,142 9,654
मोदीनगर 2,174 2,979 5,153
----
एक नजर में
10 अप्रैल को कुल मतदाता : 22,63,513
17 नवंबर को कुल मतदाता : 23,24,748
सात महीने में कुल वृद्धि : 61,235
महिला मतदाताओं की वृद्धि : 32,986
पुरुष मतदाताओं की वृद्धि : 28,248
महिला मतदाताओं की वृद्धि पुरुषों से अधिक : 4,738
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed