{"_id":"64136b52657dc1cb26014a84","slug":"in-laws-used-to-beat-the-woman-saved-her-life-by-running-through-the-roof-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-53265-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला को पीटते थे ससुराल वाले, छत के रास्ते भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला को पीटते थे ससुराल वाले, छत के रास्ते भागकर बचाई जान
विज्ञापन
गाजियाबाद। कैला भट्ठा क्षेत्र में 18 वर्षीय नव विवाहिता इकरा को पति और ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटने और दांतों से शरीर पर काटने का मामला सामने आया है। पिटाई की वजह से महिला की आंखें सूज गई। बुधवार को किसी तरह महिला ने छत के रास्ते भागकर जान बचाई। लोगों की मदद से महिला ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। महिला की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मेडिकल जांच रिपोर्ट में फ्रैक्चर पाए जाने पर धाराओं में बढ़ोतरी की गई है।
महिला के छत के रास्ते पास में बने एक सरकारी स्कूल की छत पर पहुंच गई थी। लोगों ने मदद कर उसे नीचे उतारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इकरा का कहना है कि वह मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है और उसका परिवार मजदूरी करता है। दो माह पहले उसकी शादी कैला भट्ठा निवासी यूसुफ (23) से हुई। दोनों ने इस्लाम धर्म के अनुसार निकाह नहीं किया बल्कि, सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी का पंजीकरण कराया था। तभी से वह साथ रह रहे थे। आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। पति ने अपने बड़े भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर पिटाई की गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति यूसुफ, जेठ यामीन, देवर साजिद और सास रानी के खिलाफ मारपीट व दहेज एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। एसीपी अंशु जैन ने बताया कि पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसमें फ्रैक्चर मिला है, इसके आधार पर धाराओं में बढोतरी कर दी गई है।