फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In-laws created ruckus over woman marrying a youth from another community, two arrested

Ghaziabad News: दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने पर ससुरालियों किया हंगामा, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
In-laws created ruckus over woman marrying a youth from another community, two arrested
खोड़ा। खोड़ा के वंदना एंक्लेव निवासी कुणाल के साथ उनके ससुरालियों ने मारपीट कर पत्नी को ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुरालियों ने कुनाल और उनके परिजन से भी मारपीट की। पीडित ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। मामला 24 मई की देर रात का है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती के पिता कौसर और चाचा हबीब को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कुणाल ने करीब डेढ़ माह पहले मुस्लिम समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन इस बात से नाराज थे। 24 मई की रात युवती के पिता कौशर अपने भाई हबीब के साथ कुणाल के घर पहुंचे। युवक ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि दोनों उनकी पत्नी को जबरन अपने साथ दिल्ली ले जाने का दबाव बनाने लगे। जब उनकी पत्नी ने अपने पिता के साथ जाने से इन्कार किया तो आरोपी गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। एसीपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। युवती ने पति के साथ रहने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed