फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In-laws beat up son-in-law

Ghaziabad News: ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद से की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
In-laws beat up son-in-law
इंदिरापुरम। बिजनौर निवासी एकांत कुमार नीति खंड-2 में किराए के फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि मई 2023 में उनकी शादी हुई थी। पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। 19 जनवरी को इस मामले में समझौते को लेकर दोनों पक्ष बातचीत के लिए उनके एक दोस्त के फ्लैट पर एकत्र हुए थे। बातचीत के दौरान ससुर, साले और सास के अलावा ससुराल पक्ष के 4-5 लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद भी जान से मारने धमकी दी। उपचार करवाने के बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed