फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   in Lakhimpur khiri voilance BKU leader rakesh tikait heades to the spot

खीरी में बवाल: राकेश टिकैत घटनास्थल के लिए रवाना, देशभर के किसानों को अलर्ट रहने का दिया निर्देश

Sun, 03 Oct 2021 07:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Oct 2021 07:14 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में रविवार को हुआ बवाल अब जोर पकड़ता नजर आ रहा है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों समेत दिल्ली बार्डर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। टिकैत ने कहा कि किसानों पर हमला किया गया है। गोलीबारी की है।

विज्ञापन
in Lakhimpur khiri voilance BKU leader rakesh tikait heades to the spot
लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होने से पहले पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में रविवार को हुआ बवाल अब जोर पकड़ता नजर आ रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी किसानों समेत दिल्ली बार्डर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। टिकैत ने कहा कि किसानों पर हमला किया गया है। उन पर गोलीबारी की गई है। इस बीच पुलिस प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है। एसपी सटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह और थाना प्रभारी सचिन मलिक फोर्स के साथ किसान नेताओं से बात करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


भाकियू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राकेश टिकैत की रवानगी की सूचना दी। भाकियू ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी के बेटे की कार से तीन किसानों की मौत हो गई है। किसान नेता तजेंद्रर सिंह विर्क घायल हैं। हालांकि अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


देशभर के किसानों  को अलर्ट रहने का निर्देश
भाकियू नेता राकेश टिकैत सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार शाम सवा पांच बजे गाजीपुर बॉर्डर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर के किसानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। रवाना होने से पहले राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वहां किसान लौट रहे थे। उन पर गाड़ियों से हमला किया गया। गोलीबारी की गई। इसमें कई किसानों की मौत की खबर है। हम लखीमपुर खीरी के लिए निकल रहे हैं। रात 12 या एक बजे तक हम खीरी पहुंच सकते हैं। वहां पीड़ित किसानों के बीच जाएंगे और उनकी बात सबके सामने रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री व उनके बेटे पर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता दर्शनपाल ने बयान जारी कर कहा कि किसानों ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के आने के कार्यक्रम के बीच वहां घेराव किया था। उसी वक्त तीन गाड़ियां तेज स्पीड में आईं। एक गाड़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा समेत कई लोग थे। उन्होंने किसानों के ऊपर गाड़ियां चढ़ा दी। इसमें दो किसानों की मौत हो गई। साथ ही हमारे नेता तेजिंदर विर्क को गंभीर चोटें लगी हैं। आक्रोशित किसानों ने उनकी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। संयुक्त किसान मोर्चा मांग करता है कि गृह राज्य मंत्री, उनके बेटे, भाई पर कत्ल का मुकदमा दर्ज हो। उन्हें मंत्री पद से निष्कासित किया जाए। ऐसे ही अन्य दोषियों पर मुकदमे दर्ज किए जाएं। हम इस पर जल्द फैसला लेंगे।

जगतार बाजवा बोले- किसान अलर्ट रहें, संयम बनाए रखें
गाजीपुर बॉर्डर से नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि किसानों को मंत्री के बेटे ने रौंदा है। कुछ किसान शहीद हुए हैं। यह देश के इतिहास में तानाशाह सरकार का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस सरकार में किसी को लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का भी अधिकार नहीं है। सभी किसान अलर्ट रहें। संयम बनाए रखें। एसकेएम का जो निर्देश आए, उसका पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed