फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In eight years, did not get flat performance by buyers

आठ साल में भी नहीं मिला फ्लैट, बायर्स ने किया प्रदर्शन

Mon, 25 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
In eight years, did not get flat performance by buyers
इमारतें - फोटो : अमर उजाला

एनएच-24 के पास अंतरिक्ष संस्कृ ति अपार्टमेंट में फ्लैट तय समय सीमा के अंदर न मिलने से नाराज बायर्स ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिल्डर के खिलाफ प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्थानीय पुलिस और सांसद वीके सिंह को शिकायती पत्र भी भेजा है।

विज्ञापन


करीब दो घंटे तक प्रदर्शन कर बायर्स ने नाराजगी जाहिर की है। साल 2016 के अंत तक फ्लैट दिए जाने के लिए बिल्डर को अल्टीमेटम दिया है। संस्कृति सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग वहां पर पहुंचे।
विज्ञापन


सोसायटी के अध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि प्रदर्शन का उद्देश्य बिल्डर के  कानों में आवाज पहुंचाना था। सोसायटी के उपाध्यक्ष अतुल ने बताया कि सात आठ साल पहले ही बायर्स ने फ्लैट की बुकिंग कर दी थी। फ्लैट के लिए रुपये भी जमा कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर ने अब तक फ्लैटों के निर्माण का कार्य पूरा नहीं कराया है। मौजूदा हालत देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बिल्डर की तरफ से लापरवाही की जा रही है, वह बायर्स को समय पर फ्लैट नहीं देना चाहता है। कई बार इसकी शिकायत बिल्डर से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।


सोसायटी के पदाधिकारी महेंद्र चंद्रा ने बताया कि ने बताया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह सभी लोग विरोध जताने के लिए जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मांग है कि फ्लैट का अलॉटमेंट किया जाए, मेंबर लिस्ट प्रोवाइड कर्राई जाए। बिल्डर और सोसायटी के बीच जो एग्रीमेंट किए गए हैं, वह दस्तावेज मुहैया कराए जाएं। अगर दिसंबर 2016 तक पजेशन नहीं मिला तो जमा की गई रकम पर 12 प्रतिशत रकम बतौर जुर्माना बिल्डर उन्हें दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed