{"_id":"66983f43cabe192d82003734","slug":"in-abhaykhand-a-criminal-looted-earring-and-gold-chain-from-a-woman-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-110496-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अभयखंड में बदमाश ने महिला से लूटी बाली और सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अभयखंड में बदमाश ने महिला से लूटी बाली और सोने की चेन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड के वरदान अपार्टमेंट में बुधवार सुबह करीब छह बजे टहल रहीं सावित्री देवी से बदमाश ने कान की बाली और सोने की चेन लूट ली। बदमाश ने पीछे से आकर उनके कान व गले पर झपट्टा मारा और गहने लेकर दूसरे बदमाश के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद है।
वहीं, 11 जुलाई की रात 11:30 बजे केटीएम बाइक सवार बदमाश ने हाईवे पर आदित्य वर्ल्ड सिटी निवासी आशीष कुमार के चाचा से फोन व 14 जुलाई की रात पौने दस बजे ऑटो में सवार राजनगर एक्सटेंशन की वर्तिका राजपूत से भी फोन छीन लिया। तीनों घटनाओं में इंदिरापुरम पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान करने में लगी है।
अभयखंड निवासी जयंत ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी मां सावित्री देवी रोजाना की तरफ सुबह छह बजे सोसायटी परिसर में टहल रही थीं। घर से 50 मीटर पहले एक बदमाश ने छोटे गेट से निकलकर मां के कान पर झपट्टा मारकर सोने की बाली और गले से सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद वह तेजी से दूसरे बदमाश के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। दिनदहाड़े लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की लेकिन, वे नहीं मिले। टीम ने दोपहर में भी कॉलोनी के आसपास तलाशी अभियान के दौरान बदमाशों के सुराग जुटाए। दिनदहाड़े लूट की घटना से अभयखंड पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। जयंत ने ऑनलाइन एफआईआर कराई है।
विज्ञापन
-चौकी क्षेत्र में उलझी रही पुलिस-
आदित्य वर्ल्ड सिटी के सिटी अपार्टमेंट निवासी आशीष कुमार ने बताया कि 11 जुलाई की रात 11:30 बजे दिल्ली में एक शादी समारोह से चाचा के साथ घर लौट रहे थे। दोनों बाइक से हाईवे पर सीआईएसएफ से पहले पहुंचे तो चाचा फोन से
लोकेशन देखने लगे। तभी पीछे से केटीएम बाइक पर आए बदमाशों ने फोन छीन लिया। उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। एक बदमाश ने हेलमेट जबकि पीछे वाले ने हेलमेट नहीं पहना था। उनका आरोप है कि डायल-112 पर पुलिस को फोन किया तो नोएडा पुलिस ने घटना इंदिरापुरम कोतवाली की बताई। कोतवाली में पुलिस उनसे बोली कि चौकी क्षेत्र पता करके बताओ। वह शिप्रा चौकी गए तो वहां से अभयखंड भेज दिया। यहां चौकी से पुलिसकर्मी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद चौकी क्षेत्र स्पष्ट किया। इससे पहले उन्होंने हाइवे पर तैनात दो पुलिसकर्मियों से घटना बताई तो उनसे बोला गया कि यहां रोज घटना होती हैं। उनकी शिकायत पर 15 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया।
युवती से फोन छीना-
राजनगर एक्सटेंशन की वर्तिका राजपूत ने शिकायत देकर पुलिस को बताया कि वह 14 जुलाई को मां के साथ टेपों में बैठकर घर जा रही थीं। वसुंधरा सेक्टर-3 में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके हाथ से आईफोन-13 छीन लिया। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी लेकिन, कोई आगे नहीं आया। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में लूट का मुकदमा कराया है।
लूट की घटनाओं में टीम में सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग मिला है। बदमाशों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रहे हैं। टीम को जल्द ही बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिलेगी।- निमिष पाटिल, डीसीपी।