{"_id":"68cefd4dda03eb5235003384","slug":"in-a-fit-of-rage-a-disabled-person-was-attacked-with-an-iron-rod-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1026-725718-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टशनबाजी में दिव्यांग पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टशनबाजी में दिव्यांग पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव ग्यासपुर में आरोपी ने टशनबाजी में दिव्यांग देशबंधु पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने देशबंधु के सिर में रॉड मारकर उन्हें गंभीर गंभीर रूप से घायल कर दिया। देशबंधु को उपचार के लिए अस्ताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्यासपुर के रहने वाले मुकेश कुमार के अनुसार उनके चाचा देशबंधु करीब 15 वर्ष पूर्व हुए अग्निकांड में बुरी तरह झुलस गए थे। इसके बाद देशबंधु चलने फिरने से लाचार हो गए और उनका बोलना सुनना भी बंद हो गया। देशबंधु घर पर अकेले रहते है। आरोप है कि अपराधी किस्म का पड़ोसी विजय उनके चाचा को बेवजह परेशान करता है। आरोपी विजय दोपहर करीब दो बजे जबरन उनके घर में घुस गया और दिव्यांग देशबंधु की बेरहमी से पिटाई कर लोहे की रॉड से उनका सिर फोड़ दिया। लहूलुहान देशबंधु अचेत हो गए। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार पड़ोसी विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई मगर वह घर से फरार मिला।