फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   IMT sold tomatoes for Rs 50 per kg

Ghaziabad News: आईएमटी के पास 50 रुपये किलो बिका टमाटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
IMT sold tomatoes for Rs 50 per kg
गाजियाबाद। जिला प्रशासन की तरफ से रियायती दरों में टमाटर बेचने के लिए मंगलवार को आईएमटी कॉलेज के सामने स्टॉल लगाया गया। इससे पहले साहिबाबाद की मंडी में ही सिर्फ सस्ते टमाटर के स्टॉल लगाए जा रहे थे। मंगलवार से गाजियाबाद क्षेत्र में भी स्टॉल लगाए गए। मोबाइल वैन में आईएमटी कॉलेज के सामने लगे स्टॉल पर लोगों को 50 रुपये किलो टमाटर मिला। जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिलनी शुरू हुई टमाटर खरीदने वालों की भीड़ बढ़ने लगी। एक व्यक्ति को एक किलो टमाटर ही दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला ने बताया कि रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में स्टॉल लगाए जाएंगे। मंडी सचिव देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मोबाइल वैन से टमाटर बेचे जा रहे हैं। तो राजनगर और कविनगर क्षेत्र में घूम-घूम कर टमाटर बेचे जाएंगे। मंगलवार को 300 किलो टमाटर बेचा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed