{"_id":"5829f1f54f1c1b7c228fe08e","slug":"impaired-trains-schedule-enhanced-passenger-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल बढ़ी यात्रियों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल बढ़ी यात्रियों की मुसीबत
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
कानपुर में पुल के मेंटेनेंस के चलते ट्रेनों का रूट बदला तो उनका शेड्यूल बिगड़ने लगा है। इस रूट की अधिकांश ट्रेनें डेढ़ से आठ घंटे की देरी से दौड़ रही हैं। ट्रेनों की इस लेटलतीफी की वजह से सोमवार को भी कई रेलगाड़ियों को री-शेड्यूल किया गया। टाइम बदलकर उन्हें देरी से रवाना किया गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कानपुर में गंगा पुल पर मेंटेनेंस के चलते गोमती एक्सप्रेस को 27 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। अन्य कई ट्रेनों का रूट बदलकर मुरादाबाद के रास्ते चलाया जा रहा है। ऐसे में मुरादाबाद रूट पर भी ट्रेनों की संख्या बढ़ जाने से उनका शेड्यूल गड़बड़ा गया है। इस रूट पर ट्रेनों का सफर न केवल लंबा हो रहा है, बल्कि सफर भी मुश्किल भरा हो रहा है।
विज्ञापन
आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल 4:15 घंटे, आनंद विहार-छपरा स्पेशल 7:05 घंटे, आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 2:50 घंटे, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 2:50 घंटे, जोगबनी-आनंद विहार 3:30 घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 5:15 घंटे, जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 6 घंटे और
विज्ञापन
दिल्ली की ओर से जयनगर जाने वाली यह ट्रेन 5 घंटे देरी से रवाना की गई। इसके अलावा आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 1:45 घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 6 घंटे, आनंद विहार-सीतामढ़ी 4:20 घंटे, दिल्ली-सुल्तानपुर सद्भावना एक्सप्रेस 16 घंटे और जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना की गई।
लेटलतीफी की वजह से रद्द रही महानंदा
लेटलतीफी की वजह से सोमवार को दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस कैंसल रही। इस ट्रेन का शेड्यूल सही करने के लिए रेलवे ने एक दिन के लिए इसका संचालन निरस्त कर दिया।