Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ima workshop & rajgiri

Ghaziabad News: राहगीरी में 20 स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने किया स्वास्थ्य जागरूक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
ima workshop & rajgiri

विज्ञापन
- आईएमए ने लगाया निःशुल्क जांच शिविर, ब्लड प्रेशर, शुगर और बोन डेंसिटी की जांच की

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। आईएमए गाजियाबाद की ओर से आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में 20 स्कूलों और कॉलेजों के करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लेकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आम लोगों और चिकित्सकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआर, बोन डेंसिटी और फाइब्रोस्कैन की जांच की गई। कार्यक्रम में विधायक संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गाजियाबाद की इस पहल में स्थानीय निवासियों, राहगीरों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को निवारक स्वास्थ्य उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने स्कूल-कॉलेजों में लौटकर अन्य विद्यार्थियों और परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी भी दी गई।
विज्ञापन


विधायक संजीव शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। विशिष्ट अतिथियों में आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) शरद कुमार अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, प्रदेश सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल, प्रदेश वित्त सचिव डॉ. वाणी पुरी और स्टेट आईएमए समन्वयक डॉ. वीबी जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अरुणा और डॉ. कल्पना कंसल ने किया। आईएमए गाजियाबाद के सचिव डॉ. राजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष डॉ. सारिका जैन, कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया।


आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद चावला ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, विद्यार्थियों और चिकित्सकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामुदायिक आयोजन चिकित्सा सेवा के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का माध्यम हैं। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed