Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal transport operations by auto-rickshaws alongside city buses outside the Kaushambi RM office

Ghaziabad News: कौशांबी आरएम कार्यालय के बाहर सिटी बसों के साथ ऑटो रिक्शा की डग्गामारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Illegal transport operations by auto-rickshaws alongside city buses outside the Kaushambi RM office

विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी स्थित रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय के बाहर खुलेआम बसों और ऑटो की डग्गेमारी चल रही है। यहां सिटी बसों के साथ ही ऑटो रिक्शा खड़े कर यात्रियों को बैठाया जा रहा है। लालकुआं और विजयनगर जाने वाले यात्रियों को ऑटो चालक 30 रुपये में सफर कराने की सुविधा दे रहे हैं। एक ही स्थान पर सिटी बसों और ऑटो रिक्शा के खड़े होने से यात्रियों को अपने वाहनों में बैठाने के लिए प्रतिस्पर्धा का माहौल बना हुआ है। कौशांबी से सिटी बस का किराया भी 25-30 रुपये ही है।

आरएम कार्यालय के बाहर ही इस तरह ऑटो रिक्शा का जमावड़ा लगने और यात्रियों को खुलेआम बैठाने से परिवहन निगम की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सिटी बसों के निर्धारित संचालन के बीच ऑटो रिक्शा चालक भी वहीं से सवारियां भर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर ही यह गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन इन पर प्रभावी रोक नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


इनसेट--
आज से शुरू हुआ अतिरिक्त बसों का संचालन, पहले दिन 431 बसें चलीं
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार से परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया। पहले दिन शाम चार बजे तक 431 बसों का संचालन किया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए पांच से पंद्रह नवंबर तक विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत कौशांबी, आनंद विहार समेत प्रमुख बस अड्डों से यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसें चलाई जा रही हैं, ताकि त्योहार पर घर जाने वाले लोगों को सफर में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आरएम कार्यालय के बाहर ऑटो स्टैंड बना हुआ है, अब सड़क का काम चल रहा है तो इस वजह से जाम की स्थिति बन जाती है, पुलिस और आरटीओ को वैकल्पिक स्थान तलाशना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed