फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal hookah bar caught under the gym

Ghaziabad News: जिम के नीचे पकड़ा अवैध हुक्काबार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Illegal hookah bar caught under the gym
मसूरी। मसूरी पुलिस ने सोमवार शाम डासना स्थित एक जिम के नीचे चल रहे अवैध हुक्काबार का पर्दाफाश किया। हुक्काबार एक जिम के नीचे शाहिद होटल के पास गली में गुपचुप तरीके से संचालित हो रहा था। पुलिस की कार्रवाई में हुक्काबार संचालित करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया और पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के लिए जैल चौकी क्षेत्र में गश्त पर थी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि डासना स्टैंड के पास शाहिद होटल के पास वाली गली में एक जिम के नीचे कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित है। पुलिस ने सूचना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कुछ युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। कैफे के अंदर भारी भीड़ और धुआं फैला हुआ था पुलिस ने कैफे में छापा मारकर वहां से चार हुक्के,एक काली नोजल,एक काली चिलम जिस पर फोग्गिट अंकित है, नौ पैकेट तंबाकू जिनपर एक्सट्रीम गोल्ड लाइन, पांच गोल्ड फ्लैक सिगरेट के पैकेट,पांच पैकेट मौलासिस और दो पैकेट 007 एक्स अफजाल तंबाकू बरामद किये। पुलिस ने कैफे में मौजूद दो युवकों जावेद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ढबारसी और जुनैद पुत्र नसीम निवासी उस्मान गढी डासना को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह कैफे सतेन्द्र तोमर उर्फ कान्हा, फजर मोहम्मद निवासी सिकरोड़ा मसूरी,बबलू तोमर निवासी गालंद पिलखुवा द्वारा मिलकर संचालित किया जा रहा था। जब पुलिस ने आरोपियों से लाइसेंस दिखाने को कहा तो वे ऐसा कोई पेपर प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed