फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal colonies cut down in TOD zone, GDA demolished

Ghaziabad News: टीओडी जोन में काट दी अवैध कॉलोनियां, जीडीए ने की ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal colonies cut down in TOD zone, GDA demolished
गाजियाबाद। आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशनों के आसपास घोषित किए गए टीओडी जोन में अवैध काॅलोनियां बसने लगी हैं। सोमवार को जीडीए ने जोन-दो के भिक्कनपुर, बसंतपुर सैंथली और मोदीनगर के बखरवा में काटी जा रहीं पांच अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। करीब 69 हजार वर्गमीटर जमीन पर बसाई जा रहीं इन काॅलोनियों में बनी चहारदीवारी और पक्के भवन को ढहा दिया।
विज्ञापन

प्रवर्तन जोन-दो की प्रभारी ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि भिक्कनपुर में खसरा नंबर-642 पर अजय, धर्मपाल, श्योदान, राजीव शर्मा, खसरा संख्या-156 ब्रह्मपाल, वीर सिंह, राजेंद्र, राजवीर और सत्यवीर की ओर से और बसंतपुर सैंथली के खसरा नंबर-429, 430 पर आनंद त्यागी, नीरज त्यागी, अंकित त्यागी की ओर से कॉलोनी काटी जा रही थी। यह तीनों कॉलोनी 44 हजार वर्गमीटर पर बसाई जा रही थीं। जीडीए ने पूर्व में भी इन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी लेकिन कॉलोनाइजरों ने इन पर फिर से प्लॉटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम बखरवा के खसरा सं0-253, 271, 272 पर संजय सहरावत, आश्रेय जयंत की ओर से 25,000 वर्ग मीटर में प्लॉटिंग की जा रही थी। ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रवर्तन दस्ते और पुलिस बल के साथ कई घंटे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान पक्के निर्माण और कॉलोनाइजरों की ओर से बनाई गई सड़कों व चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों ने विरोध किया लेकिन पुलिस और प्राधिकरण के सचल दस्ते ने उनको हटाकर कार्रवाई को पूरा कराया। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों को जागरूक किया गया कि मानचित्र की बिना स्वीकृति के इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed