फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   IIT approves estimate of Rs 178 crore, roads will be built in industrial areas

Ghaziabad News: आईआईटी ने 178 करोड़ के एस्टिमेट को दी स्वीकृति, औद्योगिक क्षेत्रों में बनेंगी सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
IIT approves estimate of Rs 178 crore, roads will be built in industrial areas
गाजियाबाद। शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, नाले-नालियों के निर्माण के लिए बनाए गए 178 करोड़ के प्रोजेक्ट को आईआईटी दिल्ली के एक्सपर्ट्स ने स्वीकृति दे दी है। अब शहर के चार औद्योगिक क्षेत्रों में निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया। यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के अधिकारी मार्च में इन निर्माण कार्याें को शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र, लोहा मंडी, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें काफी खराब हालत में हैं। गहरे गड्ढों की वजह से यहां ट्रकों का आवागमन भी मुश्किल है। उद्यमी लंबे समय से नगर निगम के अधिकारियों से यहां सड़कों और जल निकासी के लिए नालों का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। नगर निगम ने फंड की कमी की वजह से निर्माण कराने से हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद यूपीसीडा ने इन औद्योगिक क्षेत्रों के लिए फंड आवंटित किया। साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र के लिए 20.25 करोड़, लोहामंडी के लिए 37.46 करोड़, साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र के लिए 22.56 करोड़ रुपये और बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रीयल एरिया के लिए 98.18 करोड़ रुपये आवंटित कर सड़कों और नाले निर्माण के लिए एस्टिमेट तैयार कर परीक्षण के लिए दिल्ली आईआईटी को भेजे थे।
विज्ञापन

यूपीसीडा के उपमहाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि आईआईटी के एक्सपर्ट्स ने एस्टिमेट और डिजाइन को सहमति दे दी है। अब फाइनल स्वीकति के लिए एस्टिमेट शासन को भेजा गया है। जल्द ही इन्हें मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मार्च में यह निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे और बरसात से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन औद्योगिक क्षेत्र में 14.81 करोड़ रुपये के बजट से हाईमास्ट लाइटें और कम क्षमता की एलइडी लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed