फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पढ़ाई

एनजीओ ने बस्ती के बच्चों की पढ़ाई की उठाई जिम्मेदारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई
\n\nएनजीओ ने बस्ती के बच्चों कि पढ़ाई की उठाई जिम्मेदारी\n\n- बच्चों को उपलब्ध कराई जाएंगी किताबें और कॉपियां\n\n- बच्चों को दिया जाएगा साप्ताहिक टास्क\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। एक ओर जहां स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों की ऑनलाइन क्लास के बाद अब समर वैकेशन भी ऑनलाइन ही चल रही है। वहीं दूसरी ओर शहर में पेड़ों के नीचे और कहीं पार्क में लगने वाली क्लास पूरी तरह बंद हो चुकी है। कोरोना संकट काल की वजह से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही। ऐसे में कई एनजीओ ने बच्चों की पढ़ाई को रेगुलर रखने को सोचा है। अब यह एनजीओ संचालक बच्चों के बीच किताबों और स्टेशनरी का वितरण करेंगे।\n\nअमृत वर्षा एनजीओ संचालक रवि वशिष्ठ ने बताया कि दरअसल बच्चों का लंबे समय तक किताबों से दूर रहना उनके लिए नुकसानदायी हो सकता है। पहले बच्चों ने जितना भी पढ़ा है सब भूल जाएंगे। ऐसे में बच्चों को फिर से पढ़ाई से रिश्ता जोड़ने की मुहिम शुरू की जाएगी। रवि ने बताया कि बृहस्पतिवार को झुग्गी के बच्चों के बीच किताबें और स्टेशनरी का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों को साप्ताहिक गृह कार्य दिया जाएगा। किताबी ज्ञान के साथ ही बच्चों को क्रिएटीविटी करने का टास्क भी दिया जाएगा। ताकि बच्चे घर पर रहकर किताबें पढ़ सकें और क्रिएटीविटी से जुड़े रहें ताकि उनकी पढ़ाई किसी भी तरह जारी रहे। रवि त्रिपाठी ने बताया कि सप्ताह में एक बाद बच्चों से मुलाकात भी की जाएगी और उन परिवारों को विशेष सहयोग दिया जाएगा जिनके बच्चों ने अपनी पढ़ाई रेगलर रखी। इस तरह बच्चों की पढ़ाई के प्रति उनके माता-पिता भी सजग रहेंगे। बता दें कि लॉक डाउन के बाद से ही एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे सभी स्कूल बंद है। ।\n\n-----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed