फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If there are facts, discuss the facts; do not lie on the road and create disorder: Rajnath

तथ्य हैं तो तथ्यों पर बात करें, सड़क पर लेटकर अव्यवस्था न फैलाएं : राजनाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
If there are facts, discuss the facts; do not lie on the road and create disorder: Rajnath
गाजियाबाद। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि लगातार हार से बौखलाए विपक्षी दल सत्ता पाने के लिए भ्रम फैला रहे हैं। उनके पास तथ्य हैं तो तथ्यों पर बात करें, सड़क पर लेटकर अव्यवस्था न फैलाएं। जनता अब जागरूक हो चुकी है। गांव में खेतों में काम करने वाला किसान भी राजनीतिक रूप से काफी जागरूक है। रक्षामंत्री बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सत्ता पाने के लिए झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और गिरफ्तारियां दी जा रही हैं, लेकिन तथ्यों पर बात नहीं की जा रही।
विज्ञापन

करीब 14 मिनट के संबोधन में रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन में राजनीति का अर्थ केवल सरकार बनाना नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करना रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता संभालने से पहले राजनीति शब्द अपना अर्थ खो चुका था। प्रधानमंत्री मोदी ने सिद्ध किया कि राजनीति केवल सरकार बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि देश बनाने का माध्यम भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार देशहित और राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करती है। आज देश विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुट गया है और सरकार राष्ट्र निर्माण की नीतियों पर तेजी से काम कर रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्य एशिया में उथल-पुथल का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। कई देशों की अर्थव्यवस्था डेढ़ से दो फीसदी की दर पर आ गई है, लेकिन मोदी सरकार की सूझबूझ और दूरदर्शिता का परिणाम है कि भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 फीसदी की दर से आगे बढ़ रही है।
---
संबोधन के केंद्र में रहे युवा
रक्षामंत्री के संबोधन में युवा केंद्र में रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं को अपनी मार्कशीट किसी गजटेड अधिकारी या सांसद-विधायक से सत्यापित करानी पड़ती थी। मोदी सरकार ने इस नियम में बदलाव किया। अब छात्र-छात्राएं खुद अपनी मार्कशीट सत्यापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले ट्रेनों के रिजर्वेशन क्लास वाले कोच में गलती से किसी दूसरे की सीट पर बैठने पर भी आपराधिक दंड लगाया जाता था। मोदी सरकार ने इसमें भी बदलाव किया। नौजवानों और युवाओं से एक-दो गलतियां हो जाती हैं। इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें अपराधी बना दिया जाए। उन्हें सुधरने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए भी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। इसमें भी बदलाव किया गया है।
----
मोदी के 25 साल के सफर की सराहना
रक्षामंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 वर्ष के राजनीतिक सफर और उनकी कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह नरेंद्र मोदी को वर्ष 2001 से जानते हैं। प्रधानमंत्री ने कभी काम से विराम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में शायद ही कोई ऐसा प्रधानमंत्री होगा, जिसने साल-दो साल में दो-चार दिन की छुट्टी न ली हो, बच्चों के साथ पिकनिक मनाने न गया हो। पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली और एक दिन भी काम करना नहीं रोका।
----

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ी साख
रक्षामंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा और प्रभाव में बड़ा बदलाव आया है। पहले भारत अपनी बात रखता था तो उसे उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, जितना लिया जाना चाहिए था। आज दुनिया भारत की बात को गंभीरता से सुनती है और यह जानना चाहती है कि भारत का रुख क्या है।
----

पदाधिकारियों के साथ सुना पीएम का उद्बोधन
रामलीला मैदान में रक्षामंत्री सुबह करीब पौने 11 बजे पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री के उद्बोधन को प्रोजेक्टर पर लाइव सुना। इसके बाद उन्होंने शहर के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन के बाद विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा ज्योति यात्रा वाना हुई। राजनाथ सिंह ने ज्योति प्रज्वलित कर मशाल लेकर जीटी रोड तक यात्रा की और इसके बाद मशाल संगठन की टीम को सौंप दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, विधायक संजीव शर्मा, अजीत पाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, डॉ. मंजू सिवाच, एमएलसी प्रत्याशी दिनेश गोयल और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
----
गर्मी से परेशान हुए बच्चे
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा व छात्र-छात्राएं शामिल हुए और भारत माता की जय व मोदी-मोदी के नारे लगाए। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में तेज धूप के कारण पंडाल के अंदर लोग गर्मी से परेशान भी दिखे। पानी की बोतल और खाने के पैकेट को लेकर नोकझोंक भी हुई। गर्मी की वजह से एक-दो बच्चों को चक्कर भी आए। इसके बाद उनके साथी उन्हें वापस ले गए। वीएमएलजी स्कूल की छात्रा वंशिका ने बताया कि दो घंटे तक धूप में खड़ा रखा गया। उसकी सहेली बेहोश हो गई।

----
मंच पर जाने के लिए धक्कामुक्की
राजनाथ सिंह गाजियाबाद के सांसद भी रहे हैं। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान पुराने कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनसे मिलना चाहते थे। उन्हें मंच पर जाने की अनुमति नहीं मिली तो व्यवस्था संभाल रहे पदाधिकारियों से उनकी कहासुनी हो गई। भीड़ बढ़ने पर धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed