फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If someone's husband's name is changed, someone's home address is changed.

Ghaziabad News: किसी के पति का नाम बदला तो किसी के घर का पता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
If someone's husband's name is changed, someone's home address is changed.
गाजियाबाद। नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर पहुंचे मतदाताओं में किसी के पति का नाम गलत चढ़ गया था तो किसी के घर के पता गलत हो गया। कई बूथों पर ऐसे लोग पहुंचे थे, जिनकी शिकायतें थीं कि कई बार नाम जुड़ने के लिए आवेदन कर दिया, लेकिन नाम नहीं जुड़ पाया। कुछ जगहों पर बीएलओ के नदारद रहने की शिकायत भी लोगों ने की। अधिकारियों का कहना है कि गंभीरता से सभी आवेदनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के अंतिम दिन होने के बावजूद कई बूथों पर बीएलओ अनुपस्थित थे। हालांकि दावे और आपत्तियों संबंधित आवेदन नौ दिसंबर तक लिए जाएंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल ने बताया कि दो दिन से उनके बूथ पर बीएलओ नहीं मिल रहा है। शनिवार को कैनोसा कांन्वेंट स्कूल पर दोपहर एक बजे बीएलओ नहीं मिली। रविवार को सुबह 11 बजे भी बूथ पर बीएलओ नहीं मिलीं। इस संबंध में स्थानीय पार्षद ने भी जानकारी होने में असमर्थता जाहिर की है।
विज्ञापन



पति का नाम गलत चढ़ गया था, नहीं मिले बीएलओ
लालकुआं निवासी कविता रानी ने बताया कि पिछली बार मतदाता सूची में पति का नाम गलत हो गया था। फार्म भरकर जमा करने के लिए जिंदल पब्लिक स्कूल पंचवटी गई थीं लेकिन वहां पर बीएलओ नहीं मिलीं। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी को कॉल किया तो उन्होंने किसी दूसरी महिला अधिकारी का नंबर दिया। महिला अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने कहा कि बीएलओ नहीं हैं तो किसी दूसरे बीएलओ को दे दो, करेक्शन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो बार जमा किया फार्म, नहीं जुड़ा नाम
राधा-कृष्णा कुंज निवासी सागर यादव ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दो बार पहले चुनाव में आवेदन किया था। विधानसभा और मेयर चुनाव में नाम नहीं जुड़ा। इस बार फार्म भरने के लिए गया तो मौके पर मौजूद बीएलओ ने फार्म तो दे दिया, क्षेत्र की बीएलओ नहीं होने से फार्म दूसरे बीएलओ को दिया। इस बार पता नहीं नाम जुड़ेगा या नहीं।


नहीं मिलीं बीएलओ
महिला अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट ने बताया कि बेटे का नाम जुड़वाने के लिए रामावती स्कूल दौलतपुरा में गया। वहां पर बताया गया कि वोट जिंदल पब्लिक स्कूल में बनाया जा रहा है। वहां पर बीएलओ नहीं मिलीं तो अधिकारियों से शिकायत की। एक दुकान पर फार्म देकर वापस आ गया। शाम चार तीन बजे बीएलओ का फोन आया, तब दुकान से फार्म ले गईं।


11 बजे के बाद बूथों पर पहुंचना शुरू हुए लोग
मतदाता सूची में संशोधन, नाम जुड़ने, कटने और पता बदलने के लिए रविवार को 3195 बूथों पर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक अधिकांश बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मौजूद थे। 11 बजे के बाद लोगों की संख्या बढ़नी शुरू हुई थी। तीन बजे तक अधिकांश बूथ खाली नजर आए और चार बजने से पहले ही कई बूथों से बीएलओ जा चुके थे।



आठ हजार से अधिक नए मतदाताओं ने किया आवेदन
जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को लगभग आठ हजार लोगों ने नाम जुड़वाया है, इसके अलावा काफी संख्या में लोगों ने पता बदलवाने और नाम कटवाने के लिए भी फार्म भरा है। स्पष्ट आंकड़ा सोमवार को पूरी रिपोर्ट एकत्र करने के बाद पता चलेगा। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर तक दावे और आपत्तियों संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। इसमें सूची से छूटे हुए मतदाता निर्वाचक नामावली में पंजीकृत कराने के लिए प्रारूप-6 किसी भी प्रविष्टि व शिकायत के लिए प्रारूप-7 और किसी भी प्रविष्टि में शुद्धि, स्थान परिवर्तन, डुप्लीकेट पहचान पत्र के लिए प्रारूप-8 में अपना आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को 22 बीएलओ अनुपस्थित थे, सभी से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed