{"_id":"6612f38aeb8f526c4e03cff6","slug":"if-parents-vote-then-the-child-will-get-a-vote-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-348749-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मम्मी-पापा करेंगे मतदान तो बच्चे को मिलेगा अंकदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मम्मी-पापा करेंगे मतदान तो बच्चे को मिलेगा अंकदान
विज्ञापन
गाजियाबाद। मम्मी-पापा मतदान करेंगे तो बच्चे को आंतरिक मूल्यांकन में अतिरिक्त पांच नंबर दिया जाएगा। अतिरिक्त नंबर के लिए मतदान के बाद अभिभावकों को अंगुली पर लगे स्याही के निशान और बच्चे के साथ सेल्फी लेकर फोटो स्कूल प्रबंधन को भेजना होगा। इसके बाद स्कूल प्रबंधन बच्चे को आंतरिक मूल्यांकन के समय पांच नंबर अतिरिक्त प्रदान करेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी स्कूल प्रबंधन को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।
26 अप्रैल को दूसरे चरण में गाजियाबाद लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। अधिक से अधिक मतदान के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सोसायटियों में भी मतदान की शपथ दिलाई जा रही है। गाजियाबाद सीट पर पिछले तीन चुनाव में मतदान प्रतिशत 60 फीसदी से नीचे ही रहा है। इस बार स्कूल, कॉलेजों के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में पैरेंट्स मीटिंग में स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बच्चों को मतदान का महत्व समझाकर अभिभावकों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।
-- -- -- -
तीन हजार स्कूली बसों में लगेंगे मतदाता जागरूकता वाले पोस्टर
गाजियाबाद। जिला निर्वाचन विभाग अब आरटीओ विभाग के साथ मिलकर स्कूली बसों पर मतदाता जागरूकता वाले पोस्टर लगवाएगा। तीन हजार स्कूली बसों पर के लिए पोस्टर छपवा लिए गए हैं। स्कूली बसों पर मतदाता जागरूकता वाले पोस्टर लगाने का मकसद बच्चों के माध्यम से अभिभावकों तक अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश देना है। बसों पर पोस्टर लगवाने की जिम्मेदारी आरटीओ विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि चार हजार पोस्टर छपवाए गए हैं। आरटीओ में पंजीकृत तीन हजार स्कूली वाहनों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। सोमवार को स्कूल प्रबंधन के साथ वार्ता कर पोस्टर भेज दिए जाएंगे। इसके अलावा रोडवेज और अन्य वाहनों पर भी मतदाता जागरूकता वाले पोस्टर लगाने के लिए आरएम से वार्ता चल रही है। जल्द ही अन्य वाहनों में भी पोस्टर लगाए जाएंगे। गाजियाबाद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होने हैं।