{"_id":"6a1b37c7a6928e165906c2ad","slug":"if-anyone-asks-for-a-bribe-call-directly-we-will-file-an-fir-ceo-vijay-kiran-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-897920-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी मांगे रिश्वत तो सीधे करें फोन, कराएंगे एफआईआर : सीईओ विजय किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी मांगे रिश्वत तो सीधे करें फोन, कराएंगे एफआईआर : सीईओ विजय किरण
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों के भ्रमण पर आए यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद ने उद्यमियों से कहा कि कोई भी अधिकारी उनसे किसी काम के लिए यदि रिश्वत मांगता है तो वह सीधे उन्हें फोन करें। संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने उद्यमियों को अपना नंबर भी दिया। सुबह 10 बजे पहुंचे सीईओ ने कविनगर, स्वदेशी कंपाउंड, बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र, एसएसजीटी रोड, औद्योगिक क्षेत्र लोहामंडी, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र और ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्रों का उद्यमियों के साथ मिलकर भ्रमण किया। उद्यमियों की समस्याओं को सुना। होटल कंट्रीइन में उद्यमियों और यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उद्यमियों ने बिजली कटौती, साफ सफाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। कोई भी फाइल लंबित नहीं रहनी चाहिए। यूपीसीडा के रीजनल मैनेजर प्रदीप कुमार सत्यार्थी को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्रों में जो भी जमीन प्राधिकरण की रिक्त पड़ी है, उन जमीनों की सूची तैयार करें। इन जमीनों पर स्किल डेवलपमेंट सेंटर, एक्सपो सेंटर, टेस्ट लैब, बैठक एवं सम्मेलन सुविधाएं विकसित की जाएं। सार्वजनिक संभावनाओं का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीएस रोड पर ट्रकों की पार्किंग का मुद्दा उद्यमियों ने उठाया तो सीईओ ने यूपीसीडा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात पुलिस और आरटीओ से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान कराया जाए। इस मौके पर गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा, बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमी, यूपीसीडा के आरएम प्रदीप सत्यार्थी, डीजीएम सलिल यादव, प्रबंधक सिविल सोनू पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-