फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband woman was going to marry second

Ghaziabad News: दूसरी शादी करने जा रहा था पति महिला ने कराई रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Husband woman was going to marry second
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की अंकुर विहार कॉलोनी में हकीका कार्यक्रम में पति की दूसरी शादी करने के मामले में पुलिस ने पति समेत 9 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी विवेक कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीड़िता महिला के पति तहसीन, जेठ जमशेद, ससुर यासिन, आशु, लड़की के पापा फेजू, लड़की के दो भाई, लड़की की मां मोनिना और लड़की की भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 16 दिसंबर 2018 में उनकी शादी दिल्ली में रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद उनके पति झगड़ा कर अलग रहने लगे। उन्हें जानकारी लगी उनके पति बताए बिना लोनी के इंदिरापुरी कॉलोनी स्थित एक रिश्तेदार के घर चोरी छिपे शादी करने पहुंचा। सूचना मिलते ही महिला अपने परिजनों को लेकर वहां पहुंची। जहां रिश्तेदार के घर हकीका (बच्चे का कार्यक्रम) समारोह चल रहा था। आरोप है कि पति हकीका कार्यक्रम की आड़ में किसी और महिला से शादी कर रहा है। महिला ने समारोह को रुकवाया। महिला का आरोप है कि उन्होंने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया था। लेकिन जिस महिला से शादी हो रही थी। उसके परिजनों ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और उनके पति को जबरन छुड़वा लिया। उनकी मां के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed