{"_id":"6490ae6e64d89102b00550f4","slug":"husband-threatened-divorce-for-not-giving-five-lakhs-in-dowry-and-car-ghaziabad-news-c-30-1-135732-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दहेज में पांच लाख व कार नहीं देने पर पति ने दी तलाक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दहेज में पांच लाख व कार नहीं देने पर पति ने दी तलाक की धमकी
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में दहेज में पांच लाख रुपये और लग्जरी गाड़ी नहीं देने पर पति ने पत्नी को तलाक देने की धमकी दी। आरोप है कि ससुरालियों ने महिला को बुरी तरह पीटा और कई दिन भूखा रखा। ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। दूसरी तरफ, खोड़ा थाना क्षेत्र की महिला को दहेज में बड़ी गाड़ी और पोते के छुछक में पांच लाख रुपये नहीं देने पर ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा किया है।
वसुंधरा की एक महिला की शादी 8 फरवरी 2023 को हुई थी। उनके पिता ने शादी में करीब 22 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल में लोग दहेज में लग्जरी गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। उन पर कई बार पैसे लाने का दबाव बनाया गया। पति उन पर शक करता है। कई बार उनसे बुरी तरह पीटकर भूखा रखा गया। आरोप यह भी है कि दहेज नहीं लाने पर महिला को पति ने तलाक देने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें ससुराल से बाहर निकाल दिया। महिला ने पति दीपक, ललिता देवी, सदानंद यादव, पूजा और रुपांश पर मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, खोड़ा में रहने वाली महिला की शादी 22 अप्रैल 2022 को हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद ससुरालिये पांच लाख रुपये और बड़ी गाड़ी मांगने लगे। इतना ही नहीं, शादी के 15 दिन पहले ही ननद ने उनसे स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की। पिता ने प्लाट बेचकर शादी की थी। मगर शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बुरी तरह पीटकर उन्हें कमरे में भूखा रखा जाता था। उन्होंने बेटे को जन्म दिया तो ससुर, पति, सास ने छुछक में पांच लाख रुपये लाने की मांग की। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि दहेज उत्पीड़न के दोनों मामलों में जांच कर रहे हैं।
-