{"_id":"6ac4d184675003dfea095211","slug":"husband-killed-wife-woman-beaten-to-death-in-ghaziabad-in-laws-accused-husband-spoke-over-phone-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति ने किया कत्ल: 'थारी छोरी को जान से मार दिया, लाश उठा ले जावेंगे'; कातिल ने रिश्तेदार से फोन पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने किया कत्ल: 'थारी छोरी को जान से मार दिया, लाश उठा ले जावेंगे'; कातिल ने रिश्तेदार से फोन पर कही ये बात
Tue, 06 Oct 2026 04:18 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:18 PM IST
सार
यूपी के गाजियाबाद जिले में महिला की हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि पति ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। ससुरालियों का आरोप है कि पति ने रिश्तेदार को फोन पर कहा कि साले और ससुर को बोल देना कि थारी छोरी को जान से मार दिया है, शव उठा के ले जावेंगे। अभी अधमरी है अब हत्या करूंगा।
विज्ञापन
महिला की पीटकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर में घरेलू कलह में कार चालक पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। घायल पत्नी चीखती-चिल्लाती रही और पति ससुराल फोन कर धमकाता रहा।
आरोपी ने साली को फोन कर कहा-साले और ससुर को बोल देना कि थारी छोरी को जान से मार दिया है, शव उठा के ले जावेंगे। अभी अधमरी है अब हत्या करूंगा। अलीगढ़ से आनन-फानन आए परिजनों को संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल में बेटी का शव मिला।
सूचना पर पुलिस के साथ परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो सभी फरार मिले। मृतका के भाई ने पति अरुण, सास रोहताशी, ससुर विनोद कुमार और देवर अर्पण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। देर शाम पुलिस ने आरोपी पति अरुण और सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos
आरोपी अरुण नशे का आदी
मृतका के पिता अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी रेनू (36) की शादी 2011 में सदरपुर निवासी अरुण के साथ की थी। अरुण कार चलाता है और नशे का आदी है। रेनू उसे नशा करने से रोकती थी, इसी बात पर अक्सर झगड़ा होता था।

रविवार दोपहर रेनू के बड़े बेटे ने नाना को कॉल कर बताया कि पापा ने मम्मी को बुरी तरह पीटा है और वह गंभीर रूप से घायल है। इसी बीच आरोपी अरुण ने अपने साले की पत्नी (भाभी) को फोन किया।
फोन पर उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि रेनू को अधमरा कर दिया है, वीडियो कॉल करके देख सकते हो। अब उसकी हत्या करूंगा। परिजनों को बता देना शव उठा ले जाएं। घबराए परिजन अलीगढ़ से सदरपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि गंभीर हालत में रेनू को संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल में छोड़कर भाग गए। जहां रेनू की उपचार के दौरान मौत हो गई।
112 पर कॉल करते तो बच सकती थी जान
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी पति अपनी करतूत फोन पर बयां करता रहा। अगर परिजन उसी समय डायल 112 पर कॉल कर सदरपुर में बेटी के साथ हो रही क्रूरता की सूचना देते तो संभवतः रेनू की जान बच सकती थी। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी कई बार रेनू की पिटाई कर चुका था, लेकिन उन्होंने इसे मामूली घरेलू विवाद समझकर आरोपी की धमकी को अनसुना कर दिया। यही लापरवाही भारी पड़ गई।

वीडियो कॉल पर दिखाई लहूलुहान हालत
परिजनों के मुताबिक आरोपी ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और पिटाई के दौरान ही ससुराल में सात बार कॉल की। हर बार वह रेनू को पीटता और उसकी चीखें फोन पर सुनाता। नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने उनके बेटे राहुल को वीडियो कॉल कर लहूलुहान हालत में तड़पती रेनू को दिखाया और हत्या की धमकी दी। रेनू जान बचाने की गुहार लगाती रही। परिजनों का दावा है कि उन्होंने सभी कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है।

दो दिन पहले पेट्रोल छिड़कने का किया था प्रयास
मृतका के भाई राहुल राठी ने बताया कि कई दिनों से दंपती में विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व उनकी बहन रेनू ने फोन कर बताया था कि पति ने उसके ऊपर बाइक से निकालकर पेट्रोल छिड़कर हत्या का प्रयास किया था।

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर में भारी वस्तु मारकर हत्या की है। शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पति, सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है। -धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी