फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband killed wife latest news Ghaziabad police arrested husband accused of murdering wife

ताकि चीख न पाए पूनम: पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसा और रेत दिया था गला; पति ने जीवनसाथी को मारने की वजह भी बताई

Tue, 12 Sep 2023 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Sep 2023 01:11 PM IST
सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद के गणेशपुरी में पूनम (26) की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में पिता उदयपाल ने आरोपी पति अजय समेत चार लोगों पर दहेज हत्या और क्रूरता का मुकदमा कराया है। पुलिस ने आरोपी पति और उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Husband killed wife latest news Ghaziabad police arrested husband accused of murdering wife
Husband killed wife - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद के गणेशपुरी में रिक्शा चालक अजय ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये नहीं देने से इन्कार करने पर पत्नी पूनम (26) की गला रेतकर हत्या की थी। उसने हत्या के दौरान पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर आवाज बंद कर दी थी। वह शराब पीकर पत्नी की बुरी तरह पिटाई करता था। 
विज्ञापन


कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। पुलिस ने घटना के 36 घंटे बाद उसे और माता-पिता को शालीमार गार्डन 150 फुटा रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आलाकत्ल चाकू, तकिया, तौलिया, गमछा और चादर व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। तीनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि अजय पत्नी की हत्या के बाद दूर जगह भागने की फिराक में था। वह पुलिस को चकमा देने के लिए खून से सने कपड़ों में ही मेट्रो स्टेशन के पास पार्क में रात में सो गया था। चाकू को उसने स्टेशन के पास नाले में फेंक दिया था। उसकी लोकेशन ट्रैस करके टीम ने रविवार देर रात शालीमार गार्डन के 150 फुटा रोड से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे पूछताछ के बाद पिता धनपाल और मां राधा को भी पकड़ लिया। तीनों लोग शादी के बाद पूनम पर दहेज के लिए दबाव बनाते थे। कई बार अजय ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये लाने के लिए मायके भेज दिया था। सास राधा उसे जन्माष्टमी पर अपने साथ गणेशपुरी ले आई। वहीं, पूनम के पिता उदयपाल ने शिकायत दी कि उन्होंने बेटी की छह साल पहले अजय से शादी की थी। 

शादी में एक लाख रुपये के जेवर, 80 हजार के बर्तन, 40 हजार के कपड़े व अन्य सामान दिया था। इतने सामान से ससुराल के लोग खुश नहीं थे। अजय लगातार दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नकद मांग रहा था। बेटी को पीटकर मायके भेज दिया था। उन्होंने अन्य बच्चों का हवाला देते हुए पैसे नहीं देने की मजबूर बताई। बाद में मौका पाकर उसने पूनम की हत्या कर दी।

पत्नी का गला रेतकर भाग गया था अजय
गणेशपुरी में किराये पर रहने वाला अजय बैटरी रिक्शा चलाता है। शनिवार को पूनम तीनों बच्चों को लेकर रिश्तेदार के घर गई थी। आरोप है कि लौटने पर अजय का पूनम से विवाद हो गया और उसने चाकू से गला रेत दिया।

लहूलुहान हालत में खाट पर पड़ी पूनम के चेहरे पर अजय ने तकिया और शरीर के बाकी हिस्से को कपड़े से ढक दिया। हत्या के बाद वह कमरा बंद कर भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

पूनम के भाई सतीश ने बताया कि पिता ने आरोपी पति अजय, ससुर धनपाल, सास राधा और देवर नन्हेलाल के खिलाफ दहेज हत्या और क्रूरता व अन्य धारा में मुकदमा किया है। एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed