{"_id":"69e7d82ad874a4aec7036180","slug":"husband-kept-beating-her-accusation-against-in-laws-for-failing-to-intervene-despite-her-screams-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18059-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पीटता रहा पति, चीखने पर भी ससुरालियों पर न बचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पीटता रहा पति, चीखने पर भी ससुरालियों पर न बचाने का आरोप
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड एक स्थित एचआईजी फ्लैट्स निवासी हिना ने पत्नी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीटते समय ससुरालियों उन्हें बचाने का भी प्रयास नहीं किया। पड़ोसी के मोबाइल से भाई को कॉल की तो उन्होंने आकर बचाया। पुलिस ने आरोपी पति चेतन कुमार के खिलाफ 21 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल को उसके पति ने शराब के नशे में बुरी तरह मारपीट की। कमरे के अंदर से बाहर सीढ़ियों तक घसीटा। इसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा। इस दौरान मदद के लिए चीखीं-चिल्लाईं लेकिन घर में मौजूद किसी भी ससुराल वाले ने उनके पति को नहीं रोका। किसी तरह पति के चंगुल से छूटकर वह घर की छत पर पहुंचीं और किरायेदार के मोबाइल फोन से भाई को कॉल की। रात करीब 2ः30 बजे उनके भाई ने पहुंचकर पुलिस को बुलाया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।