{"_id":"6483728f66edc2dc180d7314","slug":"husband-gave-divorce-to-the-woman-in-the-fight-between-mother-in-law-and-daughter-in-law-case-registered-shahibabad-news-c-139-1-mdr1001-37-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सास बहू के झगड़े में पति ने महिला को दिया तलाक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सास बहू के झगड़े में पति ने महिला को दिया तलाक, केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर गांव में सास बहू में दूध को लेकर हुए झगड़े में पति ने पहले महिला की पिटाई की ओर उसके बाद घर में आग लगा दी। इतना ही नहीं पति ने महिला को तीन तलाक भी दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रिहाना की शादी वर्ष 2018 में भोजपुर गांव निवासी आमिर के साथ हुई थी। रिहाना का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह वह सास अनिशा से दूध लेने के लिए गई थी। अनिशा ने दूध देने से इंकार कर दिया तो सास बहू में विवाद हो गया। बृहस्पतिवार शाम आमिर काम से घर लौटा तो उसे विवाद की जानकारी लगी। गुस्से में आए आमिर ने पहले घर में तोड़फोड़ की और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आमिर ने रिहाना को तीन तलाक दिया और पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि रिहाना की तहरीर पर पति आमिर, सास अनिशा, ससुर इकराम तथा जेठ मनु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।