फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband fled to Bihar with daughter after killing his wife, caught by police

Ghaziabad News: पत्नी की हत्या कर बेटी संग पति भागा था बिहार, पुलिस के हत्थे चढ़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Husband fled to Bihar with daughter after killing his wife, caught by police
खोड़ा। आदर्श नगर में 10 अगस्त की सुबह तीन मंजिला मकान में गला रेतकर हुई रुकमणी कुमारी (30) की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार पति जितेंद्र को बिहार में पकड़ लिया। घटना के बाद वह पांच साल की बेटी के साथ भाग गया था। देर रात में पुलिस उसे लेकर खोड़ा पहुंची। अधिकारी आज उससे पूछताछ कर घटना का खुलासा करेंगे। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी पति जितेंद्र कुमार झा की लोकेशन बिहार की मिली थी। उसे पकड़ने के लिए टीम दो दिन पहले बिहार रवाना हुई थी। पूछताछ के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा। इससे पहले कारण और आला कत्ल के अलावा अन्य सामान बरामद किया जाएगा। उसकी तलाश में तीन टीमें अलग-अलग संभावित जगहों पर दबिश दे रही थीं। वह पुलिस से बचने के लिए घर और रिश्तेदारों के पास छिप रहा था। उसने फोन भी बंद कर दिया था। बिहार के जिला अररिया में फारबिसगंज ग्राम की रुकमणी कुमारी जमुआ गांव के पति जितेंद्र कुमार झा पांच साल की बेटी अंजली के साथ किराये के मकान में रहती थी। जितेंद्र मजदूरी करता है। दोनों ने विजयनगर के आर्य समाज मंदिर में 17 अक्तूबर 2017 को प्रेम विवाह किया था। सुबह पौने दस बजे मकान मालिक बिशंबर मोटर चलाने के लिए छत पर पहुंचे तो बदबू आने पर शक हुआ था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और कुंडी खोलकर अंदर गई तो देखा कि शव सड़ चुका था। गर्दन कटी और जीभ व आंखें बाहर आ चुकी थीं। मकान मालिक से मृतका के परिजनों का नंबर लेकर पुलिस ने उन्हें सूचना दी। बहन राधा ने जितेंद्र पर रुकमणी को पीटने और दहेज हत्या का आरोप लगाया था। 12 अगस्त को भाई हीरा ने मुकदमा करा दिया। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed