पत्नी मां नहीं बनी तो पति ने किया फरेब: पहली बीवी को बिन बताए किया दूसरा निकाह, विरोध करने पर की बर्बरता
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कौलसेना निवासी एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी को लगभग 12 वर्ष हो चुके हैं। बच्चे नहीं होने के कारण पति पिछले छह माह से मारपीट कर उसे परेशान कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कोलसेना में बच्चे पैदा न होने पर आरोपी पति ने पहली पत्नी को बिना बताए दूसरा निकाह कर लिया। साथ ही पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही भविष्य में उसे हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कौलसेना निवासी एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी को लगभग 12 वर्ष हो चुके हैं। बच्चे नहीं होने के कारण पति पिछले छह माह से मारपीट कर उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि गत 13 जनवरी को कोतवाली देहात के एक गांव निवासी युवती से पति ने चुपचाप शादी कर ली।
पीड़िता को जब इस बाबत जानकारी हुई तो उसने पति से इसका विरोध किया। जिस पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि रविवार को उसका पति शहर में मिला, उस दौरान उसके साथ एक युवती भी साथ थी, उसे देखकर पीड़िता उसके पीछे-पीछे गांव नीमखेड़ा तक आई। आरोप है कि युवती आयशा और उसके भाई जिया ने उसे गांव नीमखेड़ा में पकड़ लिया और लात-घूंसों से उसके साथ मारपीट की।
शोर सुनकर गांव वाले आ गए और उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति नदीम, आयशा और जिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।