फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband did physical harassment to wife in Hapur

पत्नी से हैवानियत की हदें पार: जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए, कुत्ते के बिस्तर पर सुलाया... यहीं न रुका दरिंदा

Sun, 12 Jan 2025 06:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Jan 2025 06:37 PM IST
सार

पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया। पति घर के पालतू कुत्ते को बिस्तर पर अपने साथ सुलाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Husband did physical harassment to wife in Hapur
महिला से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में दहेज में 20 लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता के साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। विवाहिता को भूखा प्यासा रखकर उसे कुत्ते के बिस्तर पर सुलाया गया। इसके बाद पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी महिला ने बताया कि 23 फरवरी 2023 को उसकी शादी मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद आरोपियों ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति पीड़िता को तलाक की धमकी देने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भूखा-प्यासा रख कर प्रताड़ित करना व कमरे में बंधक बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। जिसके चलते वह कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहता था। मांग पूरी न होने पर पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया। पति घर के पालतू कुत्ते को बिस्तर पर अपने साथ सुलाता था। करीब छह माह पहले आरोपियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है।

विज्ञापन

मामले में एसपी से शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई। जिसमें पति व सास ने दोबारा उसे प्रताड़ित न करने का भरोसा दिलाकर फैसला कर दिया। दस दिन के अंदर उसे ससुराल ले जाने की बात को लेकर समझौता नामा लिखा था। मगर, वह उसे ससुराल नहीं ले गए। छह जनवरी को पीड़िता स्वयं अपनी ससुराल पहुंची। इस पर आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और धक्के मारकर घर से निकाल दिया। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में विवाहिता के पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed