{"_id":"60cec1b48ebc3e2da0373241","slug":"husband-brutally-beats-wife-in-muradnagar-as-he-find-less-salt-in-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: खाने में कम नमक से नाराज युवक ने पत्नी को पीटा, महिला का हुआ गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: खाने में कम नमक से नाराज युवक ने पत्नी को पीटा, महिला का हुआ गर्भपात
Sun, 20 Jun 2021 10:16 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:16 AM IST
सार
खाने में नमक कम होने से गुस्साए पति ने नाराज होकर पत्नी की पिटाई कर दी। युवक ने इतनी बुरी तरह महिला को मारा कि उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित एक कॉलोनी में खाने में नमक कम होने से नाराज युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई से महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मेरठ निवासी एक युवती की शादी एक साल पहले मुरादनगर की एक कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात को खाने में नमक कम होने से नाराज युवक ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन
आरोप है कि पिटाई से पत्नी का गर्भपात हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। सूचना पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास हो रहा है। बताया गया है कि पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।