फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband and wife consumed poison due to domestic dispute, condition critical

Ghaziabad News: गृह क्लेश में पति-पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife consumed poison due to domestic dispute, condition critical
इंदिरापुरम। कनावनी में शादी के छह माह बाद गृह क्लेश से परेशान शिवम (18) ने रविवार रात जहर खा लिया। अस्पताल में पति से न मिलने देने से नाराज पत्नी शिल्पा उर्फ जानवी (18) ने भी सोमवार सुबह घर पहुंचकर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने शिवम को बहरामपुर के अस्पताल और शिल्पा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शिल्पा की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दोनों की हालत गंभीर है। चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शिल्पा उर्फ जानवी पुत्री राम सागर मिश्रा मूल निवासी अयोध्या की मार्च 2024 में शिवम पुत्र किशन निवासी कनावनी से कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में विवाद होने लगा और वह कनावनी गांव में ही अलग-अलग रहने लगे। गृह क्लेश बढ़ने पर रविवार शाम को शिवम घर से बहाना बनाकर बाहर गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने लगे। इसी दौरान उन्हें वह पुस्ता रोड़ पर बेसुध हालत में पड़ा मिला। मां और बहन व अन्य परिजन उसे तुरंत बहरामपुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने उन्हें जहर खाने की जानकारी दी। कुछ देर बाद शिल्पा को घटना की जानकारी हुई तो वह भी पति से मिलने अस्पताल पहुंची लेकिन, वहां शिवम के परिजनों ने उसे मिलने नहीं दिया। वह काफी देर तक अस्पताल के गेट पर खड़े होकर पति से मिलने की गुहार लगती रही लेकिन, किसी ने सुनवाई नहीं की। इससे नाराज होकर शिल्पा सुबह में घर पहुंची और जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उसकी मां तुरंत गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां से चिकित्सक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि पति-पत्नी के बीच करीब पांच महीने से घरेलू विवाद चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सक से मामले की जानकारी ली गई है। अभी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed