{"_id":"688674174d3eee5a17014117","slug":"husband-and-father-in-law-arrested-in-dowry-murder-case-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-686368-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दहेज हत्या में पति व ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दहेज हत्या में पति व ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में विवाहिता के पति व ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पिता पुत्र ने कम दहेज के लिए विवाहिता काे प्रताड़ित किया था, जिसकी वजह से उन्होंने जहर खा लिया। पुलिस अब इसमें अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 25 जुलाई को बहरामपुर गली नंबर तीन में विवाहिता की मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जब उनको लगा कि दहेज नहीं मिलेगा तो उन्होंने जहर देकर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई। विवाहिता के पति प्रदीप शर्मा व उसके पिता राकेश को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप शर्मा पेशे से सिविल इंजीनियर है। शादी 2020 में हुई थी। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। विवाहिता से उन्होंने कार लाने की मांग की थी। इसी को लेकर विवाहिता को उन्होंने प्रताड़ित किया था। तनाव में आकर विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने उसकी हत्या नहीं की।