फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband accused of attempted murder of his wife.

Ghaziabad News: पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of attempted murder of his wife.
साहिबाबाद। शहीदनगर में एक व्यक्ति पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अलग रह रही पत्नी की हत्या का प्रयास का आरोप लगा है। आरोपियों ने महिला का गला घोंटकर उसे फंदे पर लटकाने की कोशिश की। महिला की मां के मौके पर पहुंचने के कारण उसकी जान बच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता रुबीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 सितंबर की सुबह जब वह बीमारी की हालत में लेटी हुई थीं। उसी दौरान पति जाहिद अपने दोस्तों के साथ घर आया। आरोप है कि उन्होंने गला दबाया और बेहोश होने पर फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी मां घर लौट आईं और शोर मचा दिया। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रुबीना ने पति, उसके दोस्तों और ससुरालियों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed