{"_id":"68a4e4249c385ef181042de4","slug":"husband-absconded-after-killing-wife-by-slitting-her-throat-with-a-knife-family-members-created-a-ruckus-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106938-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या पति फरार, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या पति फरार, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मोदीनगर।
हापुड़ मार्ग स्थित गदाना गांव में सोमवार रात पति जितेंद्र प्रजापति ने पत्नी स्वाति उर्फ शिवानी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने स्वाति के हाथ और पेट पर भी चाकू से वार किए। हत्या के बाद शव बेड पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया।
ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने पति समेत छह के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुजफ्फरनगर के रामलीला टीला कॉलोनी निवासी पंकज खिवालिया ने बताया कि उनकी बहन स्वाति उर्फ शिवानी (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व मोदीनगर के गदाना निवासी भीम प्रजापति के पुत्र जितेंद्र के साथ हुई थी।
जितेन्द्र टायर का पंक्चर बनाने का काम करता है। उनका 14 माह का पुत्र है। स्वाति के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। दहेज की मांग को लेकर कई बार उन्होंने स्वाति की बुरी तरह पिटाई भी की थी। बेटा होने के बावजूद आरोपी ससुराल वाले दहेज की मांग पर अड़े रहे। दहेज की मांग को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। इसे लेकर चार माह पूर्व समाज के जिम्मेदार लोगों की पंचायत भी हुई थी। पंचायत के बाद स्वाति मायके चल गई थी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बीती दस जुलाई को वह ससुराल गदाना आ गई।
विज्ञापन
भीम प्रजापति ने बताया कि सोमवार रात दस बजे जितेंद्र और स्वाति में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। भीम ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद उनके बीच फिर झगड़ा होने लगा। गुस्साए जितेंद्र ने स्वाति के हाथ और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए और गला रेतकर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी।
हत्या से पहले स्वाति ने किया होगा संघर्ष
सोमवार रात हुए विवाद में पति जितेंद्र ने स्वाति उर्फ शिवानी पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए। घटना स्थल बता रहा था कि मौत से पहले स्वाति ने पति से खूब संघर्ष किया होगा। मगर उस पर खून सवार था। उसने चाकू से गला रेतकर स्वाति की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया।
कमरे से खून साफ कर फरार हो गया हत्या आरोपी पति : स्वाति के ससुर ने बताया कि मंगलवार सुबह जब जितेंद्र और स्वाति के कमरे से कोई आहट नहीं हुई तो वह वहां पहुंचे। वहां से जितेंद्र गायब मिला और स्वाति का लहूलुहान शव बेड पर पड़ा था। कमरा एकदम साफ था। वहां खून के निशान भी नहीं थे।