फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hungama

बिना नोटिस दिए शौचालय तोड़ने का लगाया आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
hungama
बिना नोटिस दिए शौचालय तोड़ने का लगाया आरोप - विक्रम एंक्लेव इलाके में शौचालय तोड़ने पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। विक्रम एंक्लेव में एक सोसायटी के बाहर खाली जगह में बने शौचालय को बिना नोटिस दिए तोड़ने का आरोप स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों पर लगाया है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत थाना साहिबाबाद में की है। शौचालय तोड़ने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने जमकर विरोध किया है। लोगों का कहना है कि उनकी सोसायटी के पास खाली जगह पर एक शौचालय बनाया हुआ है। इस शौचालय को तोड़ने नगर निगम के दो कर्मचरी पहुंचे। वह दोनों शौचालय तोड़ने लगे। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोगों ने इसका विरोध कर दिया। जिसपर कर्मचारी अभद्र व्यवहार करने लगे। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने बिना नोटिस के शौचालय को तोड़ दिया है। इस दौरान कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की है। उनका कहना है कि पैसे की मांग कर्मचारी कर रहे थे पैसा नहीं देने पर उन्होंने शौचालय को तोड़ दिया है। उन्होंने मामले की शिकायत थाना साहिबाबाद में की है। जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में लाया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed