फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Human Finger In Yummo Ice Cream Ice cream which contained a human finger was made in Ghaziabad

आइसक्रीम में कैसे आई इंसानी उंगली?: गाजियाबाद की कंपनी में बनाए जाने का दावा; मैनेजर ने ऐसी खबरों का किया खंडन

Fri, 14 Jun 2024 01:04 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Jun 2024 01:04 PM IST
सार

मुंबई के मलाड के रहने वाले डॉक्टर ओरलम ब्रैंडन सेराओ ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी। उन्होंने बड़े चाव से आइक्रीम खोली लेकिन बाद में वे सन्न रह गए। आइसक्री में इंसान की उंगली थी। उन्होंने एक फोटो ऑनलाइन शेयर किया, जिसमें मांस का टुकड़ा बाहर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Human Finger In Yummo Ice Cream Ice cream which contained a human finger was made in Ghaziabad
आइसक्रीम में निकली उंगली - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई के मलाड इलाके से एक हैरान कर देना वाली घटना सामने आई। यहां एक डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा निकला। इसे देखकर डॉक्टर घबरा गया और मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आइसक्रीम ब्रांड युम्मो के खिलाफ शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन


आइसक्रीम का गाजियाबाद कनेक्शन
डॉक्टर आइसक्रीम के रैपर के साथ मलाड पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचा। दावा किया जा रहा कि रैपर पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 11 मई, 2024 और एक्सपायरी डेट 10 मई, 2025 लिखी थी। प्रोडक्ट गाजियाबाद में लक्ष्मी आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया था। हालांकि, ट्रॉनिका सिटी स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम फैक्टरी के मैनेजर संजय शर्मा ने बताया कि यह आइसक्रीम उनकी फैक्टरी में नहीं बनी है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आइसक्रीम में इंसान की उंगली कहां से आई? 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलाड के रहने वाले डॉक्टर ओरलम ब्रैंडन सेराओ ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी। उन्होंने बड़े चाव से आइक्रीम खोली लेकिन बाद में वे सन्न रह गए। उन्होंने फोटो को ऑनलाइन शेयर किया, जिसमें मांस का टुकड़ा बाहर दिखाई दे रहा है। डॉक्टर ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि मुझे तो पहले लगा कि यह कोई अखरोट होगा लेकिन बाद में जब ध्यान से देखा तो पता चला कि वह उंगली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'अखरोट समझ कर मैं चबा रहा था'
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि मैंने तीन आइसक्रीम ऑनलाइन मंगवाई थी। मैंने बटरस्कोच आइसक्रीम ली थी। मैं आइसक्रीम खा रहा था, तभी मुंह के अंदर कुछ ठोस चीज महसूस हुई। मुझे लगा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा हो सकता है लेकिन मुझे मुंह में कुछ ज्यादा ही कड़ा महसूस हुआ। यह क्या यह जानने के लिए मैंने थूका तो मैं दंग रह गया क्योंकि यह अखरोट नहीं बल्कि इंसान की उंगली की मांस का टुकड़ा था। मैं पेशे से एक डॉक्टर हूं तो मुझे समझ आ गया कि यह अंगूठा का हिस्सा है, इसमें नाखून दिख रहा था। मैंने तुरंत टुकड़े को आइसपैक में डाल दिया, जिससे पुलिस को दिखाया जा सके।

बता दें, डॉक्टर ने दोपहर में खाना खाने के बाद आइसक्रीम खा रहे थे तो कोन में से आधे इंच का एक मांस का टुकड़ा निकला, जिसमें नाखून भी था। वह फिलहाल स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

घटना की जांच कर रही है पुलिस
डॉक्टर ने आगे बताया कि मैंने मलाड पुलिस में घटना की जानकारी दी। मैंने आइसक्रीम ब्रांड के खिलाफ मिलावट और लोगों के जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आइसक्रीम को जांच के लिए और टुकड़े को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और यह भी तलाश रहे हैं कि आखिर आइसक्रीम में यह टुकड़ा आया कहां से?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed