{"_id":"66fb7e3acc90f7c6660e4383","slug":"huge-fire-in-two-factories-accident-in-ghaziabad-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में हादसा, दो फैक्टरी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में हादसा, दो फैक्टरी में लगी भीषण आग
Tue, 01 Oct 2024 10:15 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:15 AM IST
सार
गाजियाबाद के मुरादनगर में ऑयल फैक्टरी में अचानक आग लग गई। हल्की सी आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
दो फैक्टरी में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मुरादनगर में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। मुरादनगर में सोमवार रात करीब 12 बजे मनोटा में दो फैक्टरी में अचानक आग लग गई। मनोटा गांव की पवनपुरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित दो शिवा ऑयल कंपनी में लगी भीषण आग।
विज्ञापन
तेल के ड्रम से शुरु हुई आग ने कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। आग की जानकारी मिलने पर स्थानीय दमकल टीम ने जाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। आग ने पास की इमारत को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
ये इमारत बीआर एग्रो कंपनी की है।आग की भयावहता को देखते हुए गाजियाबाद और नोएडा से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। अभी आग में किसी प्रकार की जनहानि होने की बात सामने नहीं आई। आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन