फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House roof collapses due to water accumulation in the foundation; woman injured

Ghaziabad News: नींव में पानी भरने से मकान की छत गिरी, महिला हुईं चोटिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
House roof collapses due to water accumulation in the foundation; woman injured
लोनी। बरसात में जल भराव के बाद नींव कमजोर होने से मुगल गार्डन कॉलोनी में एक मकान की छत गिर गई। मकान के गेट पर खड़ी महिला मामूली रूप से चोटिल हो गई। घटना के दौरान परिवार के लोग बाहर थे। महिला के पति ई-रिक्शा चलाते हैं। मकान की छत गिरने से परिवार अब सड़क पर आ गया है। पड़ोसी परिवार की मदद कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से परिवार की मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन

हैदर उर्फ भूरा परिवार के साथ लोनी के मुगल गार्डन कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी फरजाना ने बताया कि बारिश बंद होने पर पति हैदर ई-रिक्शा चलाने के लिए गए थे। चारों बच्चे मोहिन, तुराब अली, मोहम्मद जिया और बेटी सुकेना घर से कुछ दूर ट्यूशन पढ़ने के लिए गए थे। शाम करीब छह बजे वह मकान के दरवाजे पर खड़ी होकर बच्चों के घर लौटने का इंतजार कर रही थी। बारिश के चलते मकान के बराबर में खाली खेत में पानी भर गया था। नींव में पानी भरने से मकान अचानक भर भराकर गिर गया। मकान के छज्जा की चपेट में आकर वह चोटिल हो गई। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। जिससे वह मकान का निर्माण कर परिवार के साथ जीवन यापन कर सके। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है और कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed