फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House caught fire due to short circuit, three children burnt; Two died during treatment

Ghaziabad: शॉर्ट सर्किट के चलते घर में लगी आग, तीन बच्चे झुलसे; इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम

Wed, 28 Aug 2024 01:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Aug 2024 01:19 PM IST
सार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में बीते शनिवार सुबह जाकिर पुत्र ताहिर अली के घर में बिजली के शार्ट सर्किट होने से कमरे में आग लग गई थी। वहां सो रहे जाकिर के तीन बच्चे नाहिद, फैजान व जुनैद आग लगने से झुलस गये।

विज्ञापन
House caught fire due to short circuit, three children burnt; Two died during treatment
नाहिद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में बीते शनिवार सुबह जाकिर पुत्र ताहिर अली के घर में बिजली के शार्ट सर्किट होने से कमरे में आग लग गई थी। वहां सो रहे जाकिर के तीन बच्चे नाहिद, फैजान व जुनैद आग लगने से झुलस गये थे। जिन्हें गंभीर हालत में दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार देर रात 12 वर्षीय फैजान की मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद गांव नाहल के कब्रिस्तान में दफीना किया गया था।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार सुबह 4 बजे बाद जाकिर की इकलौती पुत्री 15 वर्षीय नाहिद की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। नाहिद गांव में ही तीसरी कक्षा की छात्रा थी। जाकिर के पिता ताहिर अली ने बताया कि बुधवार सुबह 4 बजे नाहिद की मौत की सूचना मिलने पर घर में रोना पीटना शुरू हो गया। नाहिद अपने पिता जाकिर की 4 संतानों में सबसे बड़ी इकलौती बेटी थी।
विज्ञापन


जाकिर का सबसे छोटा बेटा 6 वर्षीय फैज आग लगने के समय अपनी दादी खैरून के पास सोया हुआ था। जबकि जाकिर अपनी बीमार पत्नी मोहसिना का इलाज कराने के लिये दिल्ली जीटीबी अस्पताल में गये हुये थे। वहीं तीन बच्चों में आग से झुलसे जाकिर के तीसरे बेटे जुनैद 8 की भी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed