फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House caught fire due to short circuit, three children burnt

Ghaziabad News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, तीन बच्चे झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to short circuit, three children burnt
मसूरी। गांव नाहल में शनिवार सुबह जाकिर के मकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इसी दौरान घर में सो रहे जाकिर के तीन बच्चे आग की चपेट में आने से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जाकिर गांव नाहल में परिवार के साथ रहते हैं। जाकिर सीवर लाइन की खुदाई का काम करते हैं। उनकी पत्नी मोहसिना बीमार हैं जिनका पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के जीटीबी में इलाज चल रहा है। जाकिर पत्नी के पास अस्पताल में थे। जाकिर के पिता ताहिर ने बताया कि जाकिर के तीन बच्चे नाहिद(15), फैजान (12) और जुनैद (10) सो रहे थे। वहीं, कुछ दूरी पर वह और उनकी पत्नी खैरून भी सो हुए थे। खैरून के पास चौथा बच्चा जैद (8) सो रहा था। तभी अचानक कमरे में आग लग गई शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर नूरपुर बिजलीघर पर फोन करके बिजली कटवाई। अन्य लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों बच्चों को झुलसी हालत में बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चों के चाचा डॉ. तालिब ने बताया कि बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वे 70 से 75 फीसदी तक झुलस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed