फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hospital's ICU sealed in case of death of elderly patient

Ghaziabad News: बुजुर्ग मरीज की मौत के मामले में अस्पताल का आईसीयू किया सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Hospital's ICU sealed in case of death of elderly patient
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में निजी अस्पताल फ्लोरिस में इलाज के दौरान बुजुर्ग मरीज की मौत होने के मामले में आईसीयू को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को पांच दिन में इलाज और पंजीकरण के दस्तावेज लेकर सीएमओ कार्यालय में तलब किया है। बयान दर्ज कराने के लिए भी पांच दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनवर अंसारी ने बताया कि प्रताप विहार निवासी बंसीलाल (84) को दिल की बीमारी होने से प्रताप विहार के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया था। शिकायत के बाद डॉ. अनवर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रथम दृष्टया लापरवाही उजागर होने पर अस्पताल के आईसीयू का एक हिस्सा सील कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. अंसारी ने बताया कि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed