फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hospitalized respiratory patient dies after falling in toilet

Ghaziabad News: अस्पताल में भर्ती सांस के मरीज की शौचालय में गिरने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hospitalized respiratory patient dies after falling in toilet
गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में भर्ती सांस के मरीज की शौचालय में गिरने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने पैतृक गांव फर्रुखाबाद लेकर चले गए। परिजनों ने बताया कि जवाहर सिंह एक साल से सांस के मरीज थे। अस्पताल में तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि मरीज को सांस की गंभीर बीमारी थी, इलाज के दौरान मौत हुई है, शौचालय में गिरकर मौत होने की बात गलत है। नंदग्राम के नई बस्ती में रहने वाले केहर सिंह ने बताया कि उनके भाई जवाहर सिंह (40 वर्ष) एक फैक्टरी में वाहन चलाता था। एक साल से उसे सांस की परेशानी हो रही थी। कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आराम होने के बाद डिस्चार्ज करा दिया जाता था। सात जुलाई को सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। वार्ड में जवाहर के साथ रुके हुए परिजनों को रात में नींद आ गई थी, उसी दौरान वह शौचालय चले गए थे। संतुलन बिगड़ने से वह बाथरूम में गिर गए थे, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। केहर सिंह ने बताया कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed