{"_id":"57b48db84f1c1b705e6eb474","slug":"hospital-will-transform-will-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल का होगा कायाकल्प, लगेंगी लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल का होगा कायाकल्प, लगेंगी लिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त जिला अस्पताल के मरीजों के लिए नई सुविधा शुरू होने जा रही है। संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जा रही है। अस्पताल में लिफ्ट लगाने का काम शुरू हो चुका है। नवंबर तक यह काम पूरा होने की संभावना है।संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जा रही है।
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल दो मंजिल का है। इसमें लिफ्ट न होने के कारण गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। ऊपरी मंजिल पर आई स्पेशलिस्ट, दांतों के डाक्टर और फिजियोथेरेपी सेंटर है। दुर्घटना में घायल या फ्रैक्चर या जोड़ों के दर्द के लिए जब मरीजों को दूसरे तले पर जाना पड़ता था तो उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन
हाल फिलहाल में सेकेंड फ्लोर पर 60 बेड का वार्ड भी बनाया गया है। वार्ड शुरू होने के बाद लिफ्ट न होने से सेकेंड फ्लोर पर मरीजों और परिजनों को जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता। संयुक्त जिला अस्पताल में रोजाना 800-900 मरीज आते हैं। संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि लिफ्ट का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
लगभग तीन महीने में इसका काम पूरा होने की उम्मीद है।