{"_id":"6aa1ba208f8b5ef17f0361ba","slug":"hospital-staff-fail-to-operate-fire-extinguishers-kayakalp-team-exposes-the-lapse-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-973342-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अग्निशमन यंत्र चलाने में अस्पताल कर्मचारी हुए फेल, कायाकल्प टीम ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अग्निशमन यंत्र चलाने में अस्पताल कर्मचारी हुए फेल, कायाकल्प टीम ने खोली पोल
विज्ञापन
गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में बुधवार को कायाकल्प टीम के निरीक्षण के दौरान अग्निशमन व्यवस्था की तैयारियों की पोल खुल गई। टीम के सदस्यों ने अस्पताल कर्मचारियों से अग्निशमन यंत्र चलाने का तरीका पूछा तो कर्मचारी इसकी सही जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद टीम ने अग्निशमन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। लेबर रूम की सफाई व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। अस्पताल प्रशासन को फाइनल मूल्यांकन से पहले सभी कमियां दूर कराने को कहा गया।
बागपत जिले के गुणवत्ता परामर्शदाता डॉ. चैतन्य बुधवार दोपहर करीब 12 बजे संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने 12:30 बजे से अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान ब्लड स्टोरेज प्रभारी डॉ. विशाखा, जिला क्वालिटी कंसलटेंट डॉ. अपूर्वा और स्टाफ नर्स कोमल भी मौजूद रहीं।
कायाकल्प टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर परखा। कुल 61 बिंदुओं पर सर्वे किया गया। इसमें अस्पताल की साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुविधाएं, सुरक्षा इंतजाम, प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को शामिल किया गया था। टीम ने ओपीडी, विभिन्न वार्डों, लेबर रूम, स्टोर रूम समेत अन्य विभागों का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन
अग्निशमन यंत्र पर कर्मचारियों की जानकारी परखी
निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में लगे अग्निशमन उपकरणों और आपात स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी ली। कर्मचारियों से अग्निशमन यंत्र के इस्तेमाल का तरीका पूछा गया, लेकिन कर्मचारी इसका सही तरीका नहीं बता सके। इस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए अग्निशमन व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण देने की जरूरत बताई। साथ ही जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
लेबर रूम की सफाई में सुधार के निर्देश
लेबर रूम की सफाई व्यवस्था भी टीम की जांच के दायरे में रही। यहां साफ-सफाई को लेकर सुधार की जरूरत महसूस हुई। टीम ने संबंधित स्टाफ को व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। संक्रमण नियंत्रण के लिहाज से सफाई व्यवस्था को मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया गया।
दवा स्टोर में स्टॉक और एक्सपायरी जांची
टीम ने दवाओं के रखरखाव और भंडारण की व्यवस्था भी परखी। स्टोर में दवाओं के स्टॉक, एक्सपायरी डेट और उन्हें व्यवस्थित तरीके से रखने की स्थिति की जांच की गई। संबंधित विभागों को कमियां जल्द दूर करने और दवाओं के भंडारण की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
कायाकल्प टीम ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट किया कि फाइनल निरीक्षण से पहले चेकलिस्ट में शामिल सभी बिंदुओं पर व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि टीम की ओर से बताए गए सुधारों को जल्द लागू कराया जाएगा। अग्निशमन समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर कायाकल्प के मानकों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।