{"_id":"580ba27f4f1c1b716b706a03","slug":"hose-present-ac-train-home-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर घर जाने वालों को एसी ट्रेन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर घर जाने वालों को एसी ट्रेन का तोहफा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने एसी स्पेशल ट्रेन का तोहफा दिया है। यह ट्रेन रविवार (23 अक्तूबर) को पहली बार लखनऊ से नई दिल्ली के लिए चलेगी जबकि नई दिल्ली से 27 अक्तूबर को लखनऊ के लिए रवाना होगी। 31 अक्तूबर तक दोनों ओर से यह पांच ट्रिप लगाएगी। इसमें दो ट्रिप नई दिल्ली से जबकि तीन ट्रिप लखनऊ से होंगे।
विज्ञापन
इस ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली में भी दिया गया है। यानी गाजियाबाद, नोएडा, साहिबाबाद से लखनऊ या बीच के स्टेशनों तक जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें कन्फर्म रिजर्वेशन मिल सकेगा।रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को दिवाली एसी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया।
विज्ञापन
नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन 23, 28 और 31 अक्तूबर को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए रात 9:25 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 5:08 बजे यह गाजियाबाद स्टेशन और छह बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन 27 और 29 अक्तूबर को रात 8:55 बजे चलेगी और 9:45 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां यह ट्रेन दो मिनट रुकेगी। रात 10:18 बजे हापुड़ स्टेशन और अगले दिन सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू हो चुका है। नई दिल्ली से लखनऊ तक का सफर यह एसी स्पेशल 8:35 घंटे में तय करेगी। मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई में भी इसको स्टॉपेज दिए गए हैं।